हाथियों के झुंड ने पलामू में ली दो लोगों की जान

Updated:
विज्ञापन
हाथियों के झुंड ने पलामू में ली दो लोगों की जान

घटना पलामू जिले के हुसैनाबाद की है. दोनों ही घटनाएं अलग-अलग स्थान पर हुई.

विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में हाथियों के झुंड ने 2 लोगों की जान ले ली. जी हाँ घटना पलामू जिले के हुसैनाबाद की है. दोनों ही घटनाएं अलग-अलग स्थान पर हुई. हाथी करीब 10 की संख्या में बनियाडीह बराही पंचायत के किशुनपुर गांव में पहुंचे. जहाँ हाथियों के झुंड ने सिंचाई कर रहे किसान वंशी महतो को पटककर मार डाला. इसके बाद हाथियों का झुंड नगर पंचायत क्षेत्र पहुँचा. जहाँ उन्होंने दूसरे व्यक्ति की जान ले ली. मृतक की पहचान वार्ड नंबर 14 के रविदास मोहल्ला निवासी मनोज राम के तौर पर की गई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच दशहत का माहौल वयाप्त है. वहीं, घण्टा के बाद मृतकों की सूद लेने वन विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुँचे. जिससे ग्रमीणों में वैन अधिकारी के प्रति गुस्सा भी भरा हुआ है. हादसे के बाद भी वन विभाग के पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. दहशत के बीच लोगों में काफी आक्रोश है.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola