ePaper

हेमंत सोरेन को होटवार जेल भेजा गया, ईडी रिमांड पर फैसला दो फरवरी को

Updated at : 01 Feb 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन को होटवार जेल भेजा गया, ईडी रिमांड पर फैसला दो फरवरी को

हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट ने होटवार जेल भेज दिया है. ईडी रिमांड पर फैसला दो फरवरी को होगा. हेमंत सोरेन की पेशी से पहले कोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी.

विज्ञापन

Hemant Soren Sent to Jail|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को ईडी के विशेष जज दिनेश राय ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद उन्हें कोर्ट से ही होटवार जेल भेज दिया गया. हेमंत सोरेन की रिमांड पर फैसला शुक्रवार (दो फरवरी) को होगा.

महाधिवक्ता बोले- प्रिडिकेट ऑफेंस नहीं, ईडी ने कहा- शेड्यूल ऑफेंस

पीएमएलए कोर्ट में हेमंत सोरेन का पक्ष रखते हुए झारखंड के महाधिवक्ता ने कहा कि यह प्रिडिकेट ऑफेंस नहीं है. वहीं, ईडी के वकील ने दलील दी कि आईपीसी की धारा 120बी के तहत कार्रवाई जारी है. इसलिए इन्हें कस्टडी में लेना अनिवार्य है. यह कार्रवाई शेड्यूल ऑफ ऑफेंस में आता है. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. साथ ही कहा कि रिमांड पर फैसला कल सुनाया जाएगा.

मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर हेमंत सोरेन ने किया लोगों का अभिवादन

हेमंत सोरेन को गुरुवार (1 फरवरी) को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया. हेमंत सोरेन ने कोर्ट परिसर में हाथ हिलाकर मुस्कुराते हुए वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि घोटाला मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था. इसके पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से करीब आठ घंटे तक पूछताछ चली थी. ईडी के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: सीएम आवास ने जारी किया हेमंत सोरेन का वीडियो संदेश, झामुमो नेता ने कहा- शिबू सोरेन का बेटा हूं, नहीं डरता
डीसी-एसएसपी ने लिया कोर्ट की सुरक्षा का जायजा

हेमंत सोरेन की पीएमएलए कोर्ट में पेशी से पहले कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. सिटी एसपी खुद कोर्ट परिसर में मौजूद थे. रांची के एसएसपी और उपायुक्त दोनों ने कोर्ट परिसर में जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उधर, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ईडी ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात की.

गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने किए कई काम

गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने कई काम किए. उन्होंने विधायकों के नाम चिट्ठी लिखी. 5 मिनट 17 सेकेंड का एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया. चंपई सोरेन को गठबंधन के विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन सीएम आवास पहुंचे. यहां से ईडी की टीम ने उन्हें अपने साथ ले गई.

Also Read: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कसा शिकंजा
कानूनी प्रक्रिया के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार

ईडी ऑफिस में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हेमंत सोरेन को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, इसके पहले उन्हें बता दिया गया था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हेमंत सोरेन ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ईडी उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. उन चीजों के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, जिससे उनका कोई लेना-देना ही नहीं है. हेमंत सोरेन ने साथ ही कहा कि वह झारखंड के युवाओं, महिलाओं, दलित, पिछड़े, गरीब और आदिवासियों के लिए काम कर रहे थे. गिरफ्तारी के बाद उस काम को अभी वे नहीं कर पाएंगे.

गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने कही ये बातें

हेमंत सोरेन ने कहा कि उनको काम करने से रोकने के लिए षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है. लेकिन, वे डरने वाले नहीं हैं. वे शिबू सोरेन के बेटे हैं. जब लौटेंगे, तो गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को हक दिलाने के लिए और मजबूती के साथ लड़ाई करेंगे. उनको प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ और मजबूती से लड़ेंगे.

Also Read: हेमंत सोरेन ने ईडी के 4 अधिकारियों के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola