Ranchi News : स्वीडन से हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण, ई-मोबिलिटी पर होगी बात

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गोथेनबर्ग (स्वीडन) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय इ-मोबिलिटी सम्मेलन (इवीएस-38) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. यह आयोजन 19 से 22 जून 2025 तक आयोजित होगा.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गोथेनबर्ग (स्वीडन) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय इ-मोबिलिटी सम्मेलन (इवीएस-38) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. यह आयोजन 19 से 22 जून 2025 तक आयोजित होगा. स्वीडन दौरा के दौरान ही मुख्यमंत्री को यह निमंत्रण इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डेलीगेशन, गोटेबर्ग एबी (यूरोपियन इंटरप्रेन्योरियल रिजन 2020) की कैटरिना क्लास ने मुलाकात कर सौंपा.

इवीएस-38 दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों और हरित तकनीकों पर आधारित सबसे बड़ा मंच माना जाता है. सम्मेलन में झारखंड की भागीदारी से राज्य को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान मिल सकती है. ई-मोबिलिटी, हरित ऊर्जा और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के क्षेत्र में निवेश और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है. बताया गया कि इस सम्मेलन में झारखंड भी शामिल होगा, जहां निवेश संभावनाओं और पर्यावरण के अनुकूल विकास मॉडल को दुनिया के सामने रखा जायेगा. साथ ही राज्य में ग्रीन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में वैश्विक कंपनियों से साझेदारी की संभावनाएं भी तलाशी जायेगी.

सीएम दिल्ली लौटे

प्रतिनिधिमंडल संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की सुबह स्वीडन से दिल्ली लौट आये हैं. बताया गया कि बुधवार को वह रांची आ सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को सराहा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आइपीएल के सबसे युवा शतकवीर वैभव सूर्यवंशी की सराहना की है. अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री ने वैभव का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा है : शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola