ePaper

ईडी कोर्ट में पेशी से पहले झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई में क्या हुआ?

Updated at : 12 Feb 2024 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand high court grants bail to hemant soren jmm

हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई.

प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन के आईए पर जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की. इस पर कोर्ट ने 27 फरवरी की तारीख तय की. उसी दिन इस मामले में अंतिम सुनवाई होगी.

विज्ञापन

पीएमएलए कोर्ट में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पेशी से पहले झारखंड हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन की ओर से उनकी गिरफ्तारी और ईडी रिमांड के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल याचिका दाखिल की गई है. इस पर झारखंड हाईकोर्ट में अब 27 फरवरी को सुनवाई होगी.

झारखंड हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 27 फरवरी को

सोमवार को हेमंत सोरेन की क्रिमिनल याचिका पर सुनवाई हुई. प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 फरवरी को अपना जवाब दाखिल किया था. इस पर सोमवार (12 फरवरी) को सुनवाई हुई. प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन के आईए पर जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की. इस पर कोर्ट ने 27 फरवरी की तारीख तय की. उसी दिन इस मामले में अंतिम सुनवाई होगी.

Also Read: रांची : ईडी ने सांसद धीरज साहू को आज बुलाया, हेमंत सोरेन और विनोद सिंह से भी पूछताछ जारी

31 जनवरी की रात में हेमंत सोरेन ने दाखिल की थी याचिका

हेमंत सोरेन की ओर से 31 जनवरी की रात को ही हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. इसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई को गैरकानूनी करार दिया था. हेमंत सोरेन के वकील ने अपील में कहा था कि उनके मुवक्किल की गिरफ्तारी गलत है. इसके बाद आईए के जरिए एक अमेंडमेंट दाखिल कर हेमंत सोरेन की रिमांड को भी गलत करार दिया गया.

ईडी ने अमेंडमेंट का जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय

ईडी के वकील की ओर से सोमवार को कोर्ट से अमेंडमेंट का जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई. एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय प्रदान किया और फाइनल डिस्पोजल के लिए 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर कर दी.

Also Read: हेमंत सोरेन को फिर 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा, हेमंत सोरेन जिंदाबाद से गूंजा कोर्ट परिसर

हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी और रिमांड को दी है चुनौती

बता दें कि हेमंत सोरेन की ओर से क्रिमिनल रिट पिटीशन में अमेंडमेंट करते हुए कहा गया था कि केंद्र सरकार ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही है. ईडी के वकील ने कोर्ट से कहा कि उन्हें इस अमेंडमेंट की सूचना नहीं दी गई थी. इसलिए उन्हें अमेंडमेंट का जवाब दाखिल करने के लिए वक्त दिया जाए. इसके बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि वह 27 फरवरी को फाइनल डिस्पोजल पर सुनवाई करेंगे.

कपिल सिब्बल, प्रियेश चित्रांश ने की हेमंत सोरेन की पैरवी

हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और प्रियेश चित्रांश ने पैरवी की, जबकि ईडी की ओर से भारत सरकार के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल और एडवोकेट अमित कुमार दास ने पैरवी की.

Also Read: हेमंत सोरेन की याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाईकोर्ट जाने का निर्देश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola