Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन सरकार का विद्यार्थियों को तोहफा, गुरुजी क्रेडिट कार्ड में किया ये बड़ा बदलाव

Updated:
विज्ञापन

GURUJI STUDENT CREDIT CARD

Hemant Soren Gift : झारखंड सरकार ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड में छात्रों को राहत देते हुए बड़ा बदलाव किया है. अब जिन छात्रों ने बैंकों से पहले लोन ले रखा है वो भी इस योजना का फायदा ले सकते हैं. बस उन्हें बैंकों से एनओसी लेनी होगी.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift : झारखंड सरकार की गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना में छात्रों के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने इसमें बड़ा बदलाव किया है, जिससे कि छात्रों को सहुलियत मिलेगी. जिन विद्यार्थियों ने बैंकों से पहले लोन ले लिया था अब वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. वह उस लोन को बैंक से बंद कर गुरुजी क्रेडिट कार्ड का फायदा उठा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है गुरुजी क्रेडिट कार्ड का नया नियम और किसे मिलेगा फायदा ?

गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले गरीब छात्रों को 15 लाख तक कम ब्याज में लोन दिया जाने का प्रावधान है. पहले इस योजना में ऐसे शर्त रखी गयी थी कि अगर पूर्व में किसी छात्र ने लोन ले रखा है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. लेकिन राज्य सरकार ने छात्रों को बढ़ी राहत देते हुए इसके नियम में बदलाव किया कि अब पहले लोन लिए हुए छात्रों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्हें बस लोन को बंद कर बैंक से एनओसी लेना होगा. इसके अलावा राज्य में स्थायी निवास करने वाले डिप्लोमा धारी भी लोन ले पाएंगे.

क्या है गुरुजी क्रेडिट कार्ड ?

कई बार ऐसा होता कि छात्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं और अपनी उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं. उनके लिए झारखंड सरकार ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी. इस योजना के माध्यम से 15 लाख रुपये 4 % के ब्याज से मिलेगा और इस रकम को चुकाने के लिए 15 साल तक का समय मिलेगा. वहीं 4 लाख रुपये का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा. वहीं 10 और 12 वीं की पढ़ाई खत्म करने वाले विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

नहीं रखनी होगी संपत्ति गिरवी

आमतौर पर जब हम किसी भी बैंक से लोन लेते हैं तो हमें बैंक में अपनी किसी संपत्ति को गिरवी रखनी पड़ती है. लेकिन इस योजना की सबसे बड़ी बात ये है कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती है.

किसे मिलेगा योजना का लाभ ?

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ वैसे विद्यार्थियों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं. इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के मूल निवासी ही ले सकेंगे.

कैसे करें गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन ?

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://gscc.jharkhand.gov.in/ में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और सभी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद सभी डाक्यूमेंट देने होंगे.

Also Read: Jharkhand Crime News: लातेहार में बदमाशों का तांडव, कोयला लदे दो हाइवा को किया आग के हवाले

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कई बार ऐसा होता कि छात्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं और अपनी उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं. उनके लिए झारखंड सरकार ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी. इस योजना के माध्यम से 15 लाख रुपये 4 % के ब्याज से मिलेगा और इस रकम को चुकाने के लिए 15 साल तक का समय मिलेगा. वहीं 4 लाख रुपये का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा. वहीं 10 और 12 वीं की पढ़ाई खत्म करने वाले विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.