Hemant Soren Gift: नवरात्रि में सीएम हेमंत सोरेन की रांची को कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात, 31 परियोजनाओं का भी तोहफा

उद्घाटन करते सीएम हेमंंत सोरेन समेत अन्य
Hemant Soren Gift: नवरात्रि में चारों तरफ शक्ति की आराधना हो रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कांटाटोली फ्लाईओवर का तोहफा दिया. इसके साथ ही कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला रखी.
Hemant Soren Gift: रांची-नवरात्रि में सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची को कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात दी. इससे जाम से कराहती रांची को बड़ी राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने रांची के 4 लेन स्मार्ट पथ और धनबाद के 8 लेन पथ का भी उद्घाटन किया. इस खास मौके पर सीएम ने कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला समेत 31 परियोजनाओं का तोहफा दिया.
रांची को कांटाटोली फ्लाईओवर का तोहफा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के संत पॉल्स कैथेड्रल मैदान में आयोजित समारोह में कांटाटोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर 4 लेन स्मार्ट पथ (रांची) और धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग-8 लेन पथ का उद्घाटन किया. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कांटाटोली फ्लाईओवर तीन साल के रिकॉर्ड समय में तैयार हो गया है और आम लोगों को समर्पित कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 परियोजनाओं की दी सौगात
सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर एवं सहजानंद चौक-जज कॉलोनी, कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला रखने समेत 31 परियोजनाओं की सौगात दी.
लंबे समय से जाम से कराह रही रांची को बड़ी राहत
झारखंड की राजधानी रांची लंबे समय से जाम से कराह रही है. कांटाटोली फ्लाईओवर से लोगों को जाम से राहत मिलेगी. अब ट्रैफिक जाम की समस्या राजधानी में काफी हद तक कम हो जाएगी. ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 का उद्घाटन और फेज-2 का शिलान्यास करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया.
225 करोड़ से बना है कांटाटोली फ्लाईओवर
रांची का कांटाटोली फ्लाईओवर 224.94 करोड़ रुपए की लागत से बना है. यह फ्लाईओवर 2240 मीटर यानी 2 किलोमीटर 240 मीटर लंबा है. इसकी चौड़ाई 16.6 मीटर है. नवरात्रि में उद्घाटन कर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा तोहफा दिया है. उद्घाटन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत अन्य मौजूद थे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन परियोजना का भी दिया तोहफा
रांची के सहजानंद चौक के पास से जज कॉलोनी के करीब 4 लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसकी लागत 430.75 करोड़ रुपए होगी. गोला-मुरी 4 लेन रोड का शिलान्यास किया. इस पर 333.17 करोड़ रुपए खर्च होंगे. धनबाद में मटकुरिया फ्लाईओवर की आधारशिला रखी. इसकी लागत 256.54 करोड़ रुपए होगी. सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर एवं सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाईओवर का शिलान्यास किया. 1.25 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की लागत 213.35 करोड़ रुपए है. 77 करोड़ रुपए की लागत से भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी रोड पर स्वर्णरेखा नदी पर 4 लेन पुल बनेगा. इसका भी शिलान्यास किया गया. सीएम ने 713.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 19 सड़कों एवं ओवरब्रिज के निर्माण का शिलान्यास किया.
Also Read: PHOTOS: हेमंत सोरेन ने रांची को दी कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात, ऐसा था नजारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










