PHOTOS: हेमंत सोरेन ने रांची को दी कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात, ऐसा था नजारा

Updated:
विज्ञापन

कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद ओवरब्रिज के ऊपर कल्पना सोरेन व अन्य के साथ हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

Ranchi News: संत पॉल्स कैथेड्रल मैदान से उन्होंने कांटाटोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर 4-लेन स्मार्ट पथ, रांची तथा धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग -8 लेन रोड का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

Ranchi News: दुर्गा पूजा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के लोगों को एक बड़ी सौगात दी. सीएम हेमंत सोरेन ने बहुप्रतीक्षित कांटाटोली ओवरब्रिज का उद्घाटन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांटाटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन के साथ ही इस पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया. लोगों को यह फ्लाईओवर खूब भा रहा है. लोग कांटाटोली मोड़ के पास फ्लाईओवर पर रुककर सेल्फी ले रहे हैं. वीडियो बना रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर बहूबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए. यहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया.

संत पॉल���स कैथेड्रल मैदान से उन्होंने कांटाटोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर 4-लेन स्मार्ट पथ, रांची तथा धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग -8 लेन रोड का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची में सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर एवं सहजानंद चौक-जज कॉलोनी, कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला रखी. उन्होंने आज 31 परियोजनाओं की दी सौगात.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola