रांची के कांटाटोली में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में मारपीट; FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

रांची में दोनों पक्षों में मारपीट और FIR दर्ज को दर्शाती हुई एक सांकेतिक तस्वीर | AI

रांची के कांटाटोली में बच्चों के आपसी विवाद ने दो पक्षों के बीच मारपीट का रूप ले लिया. घटना में एक महिला घायल हो गई और सोने की चेन छीनने का गंभीर आरोप लगा है. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित हरिजन बस्ती में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज हो गयी. घटना में एक महिला घायल हो गयी. वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने मारपीट के साथ सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

पहले पक्ष की अफसाना खातून (35) ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि घटना की सुबह करीब सात बजे वह अपने घर पर थीं. इसी दौरान पड़ोस के मुमताज अंसारी, दानिश अंसारी, अनीश अंसारी और रिजवाना खातून उनके घर में घुस आये.

आरोप है कि सभी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. मारपीट में उनकी आंख के नीचे गंभीर चोट लगी. अधिक खून निकलने के कारण उनके कपड़े भी भीग गये. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये.

दूसरे पक्ष ने चेन छीनने का लगाया आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष की रिजवाना बीबी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि बच्चों के खेलने के दौरान आपस में विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस की रिंकी बीबी और उनके पति शहबाज खान उर्फ सोनू उनके घर के पास पहुंचे और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे.

रिजवाना बीबी के अनुसार, विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और गले से करीब छह ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली.

दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बच्चों के विवाद से शुरू हुए मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर लोअर बाजार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की ओर से लगाये गये आरोपों की पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola