JSSC CGL गड़बड़ी की जांच करने आयोग कार्यालय पहुंची CID की टीम ; कई दस्तावेज जब्त, अधिकारियों से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

जेएसएससी कार्यालय के बाहर सीआईडी की टीम , सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

CID की टीम ने JSSC कार्यालय से सीजीएल परीक्षा से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. यह कार्रवाई परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में हुई है. आयोग के सचिव सहित अन्य अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं.

विज्ञापन

रांची से पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

JSSC CGL Paper Leak : सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में CID की टीम शुक्रवार को JSSC कार्यालय पहुंची. टीम ने वहां से सीजीएल समेत अन्य परीक्षाओं से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किये. आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता समेत कुछ अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किये गये. जब्त किये गये दस्तावेजों की रिसीविंग भी संबंधित अधिकारियों से करायी गयी.

CID ने वेबेल, आईएनसी समेत अन्य कंपनियों की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज भी लिये. इनमें एजेंसियों की नियुक्ति कब और कैसे हुई, उन्होंने कौन-कौन सी परीक्षाएं लीं और JSSC की ओर से उन्हें कब-कौन से कार्य सौंपे गये, इससे संबंधित कागजात शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले में 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

पहले भी हो चुकी है छापेमारी

CID के अधिकारी इससे पहले भी JSSC कार्यालय से कई दस्तावेज जब्त कर चुके हैं. आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से पूर्व में लंबी पूछताछ की जा चुकी है और उनके आवास पर भी छापेमारी हुई थी.

बताया जाता है कि JSSC की पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर कंपीटिटिव एग्जामिनेशन में गड़बड़ी सामने आने के बाद 17 अगस्त को CID ने पहली बार JSSC कार्यालय में छापेमारी की थी. उस दौरान सचिव सुधीर गुप्ता से लंबी पूछताछ की गयी थी और अगले दो दिनों तक उन्हें CID कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज किये गये थे. कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किये गये थे.

जांच के दौरान जब्त दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को CID की टीम दोबारा JSSC कार्यालय पहुंची.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola