ePaper

VIDEO: सीएम आवास में ईडी की टीम, तीर-धनुष व बैंड-बाजे के साथ कांके रोड पर बैठे झामुमो कार्यकर्ता, कही ये बात

Updated at : 20 Jan 2024 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सीएम आवास में ईडी की टीम, तीर-धनुष व बैंड-बाजे के साथ कांके रोड पर बैठे झामुमो कार्यकर्ता, कही ये बात

झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड पर आवागमन बंद है. पारंपरिक हथियार यानी तीर-धनुष के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता कांके रोड पर बैठ गए हैं. झारखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र बज रहे हैं. झामुमो के झंडे के साथ पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर बैठे हुए हैं.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड पर आवागमन बंद है. पारंपरिक हथियार यानी तीर-धनुष के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता कांके रोड पर बैठ गए हैं. झारखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र बज रहे हैं. झामुमो के झंडे के साथ पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर बैठे हुए हैं. मुख्यमंत्री आवास में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंच चुकी है. जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी एक अलग कमरे में पूछताछ कर रहे हैं. बाहर पारंपरिक हथियार के साथ झामुमो के कार्यकर्ता डटे हुए हैं. हालांकि, इनका कहना है कि ये हथियार किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए लेकर नहीं आए हैं. ये पारंपरिक हथियार हैं. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में आए हैं. केंद्र सरकार ईडी के जरिये हमारे मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. झामुमो कार्यकर्ताओं ने और क्या-क्या कहा, प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के इस वीडियो में देखें.

Also Read: हेमंत सोरेन से पूछताछ : ईडी अफसरों से पहले झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे सीएम आवास, ऐसा था आक्रोश, देखें VIDEO
Also Read: Hemant Soren Interrogation LIVE: सीएम आवास के अंदर ईडी अधिकारी, बाहर हलचल
Also Read: VIDEO: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बाद झारखंड में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola