दावोस और यूके की यात्रा से लौटे हेमंत व कल्पना सोरेन

Updated:
विज्ञापन

विदेश यात्रा के दौरान मैंने झारखंड की बातें वैश्विक स्तर पर रखीं. पहली बार एक बड़े वैश्विक मंच पर झारखंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है.

विज्ञापन

रांची. विदेश यात्रा के दौरान मैंने झारखंड की बातें वैश्विक स्तर पर रखीं. पहली बार एक बड़े वैश्विक मंच पर झारखंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है. बेहतर अनुभव और कई सारी संभावनाओं के साथ हमारी वापसी हुई है. दावोस के वैश्विक मंच का जो अनुभव मिला, उसका लाभ लेकर यहां के जनमानस के लिए सरकार कार्य करेगी. जल, जंगल जमीन और अपार संभावनाओं को नया आयाम देने की पहल होगी. ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दावोस और यूके दौरे से लौटने के बाद रांची एयरपोर्ट पर कहीं. उन्होंने कहा कि आनेवाली पीढ़ी को बेहतर दिशा देने और शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम जोड़ने का काम किया जायेगा.

सीएम हेमंत सोरेन ने अपना अनुभव साझा किया

इधर सोशल मीडिया पर पर भी सीएम हेमंत सोरेन ने अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने लिखा : यूके दौरा बेहद आत्मीय और स्मरणीय रहा. विभिन्न व्यापारिक बैठकों, निवेश संवादों और नीतिगत चर्चाओं के बीच मुझे उन महान व्यक्तित्वों के जीवन और विचारों को समझने का अवसर मिला, जिन्होंने भारत की आत्मा और दिशा को गढ़ा. मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, इंदिरा गांधी जी और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि सत्य, समता, शिक्षा, साहस व राष्ट्रनिर्माण का जीवंत दर्शन है. विदेश की धरती पर खड़े होकर इन विभूतियों के विचारों से जुड़ना, मुझे झारखंड और भारत के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का और गहरा बोध कराता है.

:

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola