ePaper

मौसम विभाग का अलर्ट : झारखंड में होगी भारी वर्षा, जानें कब और कहां

Updated at : 30 Jun 2023 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम विभाग का अलर्ट : झारखंड में होगी भारी वर्षा, जानें कब और कहां

झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है. बारिश भी हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में कम से कम 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. किन जिलों में कब होगी बारिश, विस्तार से यहां पढ़ें.

विज्ञापन

झारखंड में भारी वर्षा का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका जतायी गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 3 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक आनंद ने ‘प्रभात खबर’ को बताया कि संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा धनबाद और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

1 व 2 जुलाई को वज्रपात की आशंका

इसके पहले 1 और 2 जुलाई को भी झारखंड में कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है. हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि 1 और 2 जुलाई को झारखंड के किस हिस्से में वर्षा या वज्रपात हो सकती है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा हुई.

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से कम

इस दौरान राज्य के अलग-अलग शहरों के तापमान में भी बदलाव देखा गया. राजधानी रांची का तापमान आज भी सामान्य से कम रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गयी.

जमशेदपुर का तापमान घटा

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी और यह घटकर 35.2 डिग्री सेल्सियस रह गया. हालांकि, यहां का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. हालांकि, न्यूनतम तापमान आज सामान रहा. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया.

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़ा

डालटेनगंज के उच्चतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री और 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गयी. यहां का उच्चतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

झारखंड में आज कहां, कितनी बारिश हुई

अब तक उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक, झारखंड में आज सबसे ज्यादा 13 मिलीमीटर वर्षा लातेहार में हुई. रामगढ़ में 12 मिलीमीटर, सिमडेगा और खूंटी में 8 मिलीमीटर, बोकारो में 0.5 मिलीमीटर, गढ़वा में 0.5 मिलीमीटर, गुमला में 2 मिलीमीटर, हजारीबाग में 1.5 मिलीमीटर, रांची में 2.2 मिलीमीटर और साहिबगंज में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.

Also Read: Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई स्थानों पर गर्जन के साथ होगी बारिश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola