Heavy Rain Alert: अभी नहीं थमेगा भारी बारिश का दौर, 6 जुलाई तक के लिए चेतावनी, झारखंड में 84 फीसदी अधिक हुई बारिश
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 01 Jul 2025 6:09 AM
भारी बारिश से जलजमाव (फाइल फोटो)
Heavy Rain Alert: झारखंड में अभी भारी बारिश का दौर नहीं थमने वाला. मौसम विभाग की मानें तो छह जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होगी. आज मंगलवार को पलामू समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. झारखंड में अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.
Heavy Rain Alert: रांची-बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय है. इससे झारखंड में लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने एक जुलाई को झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. राज्य में छह जुलाई तक भारी बारिश का दौर रहेगा. एक से 30 जून तक पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हुई है. अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.
भारी बारिश की चेतावनी जारी
दो जुलाई को चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार में भारी बारिश हो सकती है. तीन जुलाई को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. चार जुलाई को कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.
ये भी पढ़ें: Good News: झारखंड में खुलेगा रक्षा संपदा कार्यालय, बिहार का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, संजय सेठ की पहल लायी रंग
छह जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
पांच और छह जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने छह जुलाई तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. बीच-बीच में धूप भी निकलेगी और कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
जमशेदपुर में 40.2 और रांची में 11 मिमी हुई बारिश
सोमवार को जमशेदपुर में 40.2 मिमी और रांची में 11 मिमी बारिश हुई. जबकि पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम में 143.2 मिमी बारिश हुई. वहीं मेदिनीनगर में छिटपुट, बोकारो में छह मिमी, देवघर में पांच मिमी, गोड्डा में छह मिमी, खूंटी में नौ मिमी, लातेहार में तीन मिमी, सरायकेला में सात मिमी, सिमडेगा में आठ मिमी तथा चाईबासा में तीन मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.
झारखंड में अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हुई
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 11 साल में जून माह में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में रिकॉर्ड 607.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि राजधानी रांची में 600.5 मिमी, लातेहार में 508.7 मिमी, सरायकेला खरसांवा में 501.6 मिमी, रामगढ़ में 486.2 मिमी, सिमडेगा में 441.6 मिमी, लोहरदगा में 395.1 मिमी, पश्चिम सिंहभूम में 382.5 मिमी, खूंटी में 380.5 मिमी, चतरा में 375.4 मिमी, धनबाद में 343.4 मिमी, गुमला में 322.2 मिमी तथा बोकारो में 282.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.
झारखंड में 348.9 मिमी हुई बारिश
एक से 30 जून तक पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्यतः इस समय 189.5 मिमी बारिश होती है यानी राज्य में अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. देवघर, पलामू और गोड्डा में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










