झारखंड के इन 6 जिलों में Heat Wave का कहर, आज ही जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated:
विज्ञापन

heat wave

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal Ka Mausam: झारखंड में अभी से गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. 6 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गयी है. कल कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लीजिए.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड के 6 जिलों में लोग हीट वेव (Heat Wave) का कहर झेल रहे हैं. किन जिलों में हीट वेव चल रहा है और कल का मौसम कैसा रहने वाला है, इस पर मौसम विभाग ने अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार (16 मार्च 2025) को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिले में कहीं-कहीं उष्ण लहर यानी हीट वेव की संभावना है. 17 मार्च 2025 को झारखंड का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में भी रांची मौसम केंद्र के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने जानकारी दी है.

विज्ञापन

गर्म रहने वाली है आज की रात

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि झारखंड में कुछ जगहों पर 16 मार्च की रात गर्म रहने वाली है. अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन 3-4 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

17 मार्च को छाये रहेंगे आंशिक बादल

मौसम विभाग ने कहा है कि कल यानी 17 मार्च 2025 को आंशिक बादल छाये रहेंगे. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी कल का मौसम शुष्क ही रहेगा. राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे और गरजने वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

जमशेदपुर, चाईबासा, डाल्टेनगंज और बोकारो में हीट वेव

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में जमशेदपुर में हीट वेव (Heat Wave) और चाईबासा, डाल्टेनगंज और बोकारो में भीषण हीट वेव (Severe Heat Wave) की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेंटीग्रेड लोहरदगा में रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड

राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 20.6 डग्री हो गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा का उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे अधिक हो गया है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.2 डिग्री, 21.1 डिग्री, 19.5 डिग्री और 19.2 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें

नामकुम खटाल और बस्ती विवाद में सोनू मुंडा की मौत, विरोध में रोड जाम, रांची में दिखा यूपी वाला बुलडोजर एक्शन

एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिला 5 किलो का आईईडी बम

Indian Railways News: रांची से पटना जाना हुआ आसान, 17 मार्च से चलेगी पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन

Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल अंसारी

16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola