Political News : हफीजुल हसन ने फर्जी विवि से डॉक्टरेट की डिग्री ली : भाजपा

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 28 Apr 2025 7:12 PM

विज्ञापन

भाजपा ने मंत्री हफीजुल हसन की डिग्री पर सवाल उठाये हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि हफीज़ुल को मिली डॉक्टरेट की डिग्री एक फर्जी विश्वविद्यालय की है.

विज्ञापन

रांची (प्रमुख संवाददाता). प्रदेश भाजपा ने मंत्री हफीजुल हसन की डिग्री पर सवाल उठाये हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि हफीज़ुल अंसारी को मिली डॉक्टरेट की डिग्री एक फर्जी विश्वविद्यालय की है, जिसे उन्होंने भारत वर्चुअल ओपन एजुकेशनल यूनिवर्सिटी बताया है. यह एक ऐसी संस्था है, जिसे न तो विश्वविद्यालय शब्द का प्रयोग करने का अधिकार है और न ही किसी प्रकार की शैक्षणिक उपाधि प्रदान करने की मान्यता प्राप्त है. प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि जैसा कि यूजीसी एक्ट-1956 के सेक्शन 22 में स्पष्ट है, इस फर्जी यूनिवर्सिटी को न तो यूजीसी, न तो भारत सरकार और न ही झारखंड सरकार ने कोई मान्यता दी है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री हफीजुल ने भारतीय संविधान के तहत संचालित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिग्री प्राप्त न कर पाने के बाद शरीयत कानून का अनुसरण करते हुए ऐसे लोगों द्वारा संचालित एक फर्जी विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल कर ली, जो शुद्ध रूप से एक कागजी संस्था है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह संस्था मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा संचालित की जाती है और इसका कोई वैधानिक अस्तित्व नहीं है. श्री साह ने यह भी दावा किया कि यह फर्जी विश्वविद्यालय सेंट्रल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी, अफ्रीका से अपनी संबद्धता बताता है, जबकि गहन जांच में पता चला कि इस विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ उस्मान को इस्लामाबाद (पाकिस्तान) की एक संस्था द्वारा प्रोफेसर की उपाधि प्रदान की गयी थी. ऐसे में मंत्री हफीजुल की उपाधि का पूरा नेटवर्क पाकिस्तान से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. श्री साह ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री का आचरण यह दर्शाता है कि वह अपने कार्यों और निर्णयों में भारतीय संविधान की अपेक्षा शरीयत कानून को प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने कहा कि जब एक राज्य के मंत्री से संबंधित इस प्रकार के गंभीर सवाल उठते हैं, तो यह केवल एक व्यक्तिगत मामला नहीं रह जाता, बल्कि राज्य की प्रतिष्ठा और संवैधानिक मूल्यों का प्रश्न बन जाता है. श्री साह ने इस पूरे प्रकरण में पाकिस्तान लिंक की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola