योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ध्यान-साधना की ली जानकारी

Updated at : 05 Feb 2026 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ ईश्वरानन्द गिरी जी

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ ईश्वरानन्द गिरी जी

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया. इस दौरान राज्यपाल ने ध्यान और साधना की पद्धतियों की जानकारी ली तथा आश्रम से जुड़े संत-महात्माओं से संवाद किया.

विज्ञापन

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को योगदा सत्संग आश्रम, रांची पहुंचे और आश्रम परिसर का अवलोकन किया. इस क्रम में वे उस कक्ष में भी गए, जहां स्वामी परमहंस योगानंद जी निवास किया करते थे. उन्होंने स्मृति मंदिर में भी जाकर ध्यान-साधना की और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया. राज्यपाल महोदय को वरिष्ठ स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने आश्रम की आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. स्वामी जी ने आश्रम की गुरु-शिष्य परंपरा और योगदा सत्संग परंपरा के माध्यम से आत्म-विकास, चरित्र निर्माण एवं मानव कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया.

मौके पर माननीय राज्यपाल को स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने ‘योगी कथामृत’, ‘ईश्वर-अर्जुन संवाद (श्रीमद्भगवद्गीता)’, ‘आत्म-साक्षात्कार की यात्रा’ सहित अन्य महत्वपूर्ण आध्यात्मिक ग्रंथ एवं सोसाइटी द्वारा प्रकाशित कैलेंडर भेंट की. राज्यपाल महोदय ने कहा कि लंबे समय से आश्रम आना चाहते थे, जो आज पूर्ण हुआ है. उन्होंने योगदा सत्संग आश्रम द्वारा समाज के लिए आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की.

ये भी पढ़ें…

सरायकेला-खरसावां: आम में मंजर की बहार, कीट प्रबंधन से मिलेगी बंपर पैदावार; 4000 एकड़ में हैं हजारों पेड़

महीनों छुट्टी बाद भी नहीं लौटे हजारीबाग भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, चर्चाओं का बाजार गर्म

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola