Live Updates
शहीद गणेश महतो के पार्थिव देह को एयरपोर्ट पर दी गयी सलामी, कल पैतृक गांव भेजा जायेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Tribute to Indian Army, LAC, Galwan Valley, Jharkhand, Bahragora, India-China Border : बहरागोड़ा के शहीद जवान का पार्थिव देह लेने के लिए सेना का वाहन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच चुका है. अलग-अलग दलों के नेताओं का भी यहां पहुंचना शुरू हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी एयरपोर्ट पहुंच गये हैं. भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहीद हुए झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जवान गणेश हांसदा को प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देंगे. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गये थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें