ePaper

JSSC CGL परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी! रांची से चलेंगी 4 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 20 Sep 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
jssc cgl exam special trains indian railways

Good News: JSSC CGL परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी आ गई है. भारतीय रेलवे ने परीक्षा में होनेवाली भीड़ को देखते हुए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

Good News|JSSC CGL|Exam Special Train|Indian Railways| झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कॉम ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (JSSC CGL) देने वाले स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए रांची से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रहीं हैं. इसका उद्देश्य ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना है. ट्रेनों का परिचालन रांची रेल मंडल से किया जाएगा.

रांची से शुरू होने वाली 4 जोड़ी ट्रेनें

  • 08601/08602 रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन
  • 08603/08604 रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन
  • 08626/08625 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन
  • 08624/08623 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08601/08602 रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन शनिवार (21 सितंबर) को रांची से भागलपुर के लिए चलेगी. रांची से यह ट्रेन शाम को 18:00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी. इसके बाद यह ट्रेन 19:30 बजे मुरी पहुंचेगी. यहां 19:35 बजे प्रस्थान करेगी. बोकारो स्टील सिटी 20:28 बजे पहुंचेगी और 20:30 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन 22:30 बजे धनबाद पहुंचेगी और 22:35 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन देर रात 01:40 बजे जसीडीह पहुंचेगी. यहां 5 मिनट रुकने के बाद 01:45 बजे प्रस्थान करेगी. किउल स्टेशन पर ट्रेन 03:25 बजे पहुंचेगी और 35 मिनट ठहरने के बाद सुबह 04:00 बजे खुल जाएगी. यह ट्रेन रविवार (22 सितंबर) को सुबह 6:15 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी.

भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08602 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर (रविवार) को भागलपुर से प्रस्थान करेगी . ट्रेन भागलपुर स्टेशन से 17:35 बजे खुलेगी और 20:00 बजे किउल पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और 22:38 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी. यहां से 22:40 बजे खुलकर 00:50 बजे धनबाद पहुंचेगी. धनबाद से 00:55 बजे खुलेगी और 02:45 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी. 5 मिनट ठहरने के बाद 02:50 बजे यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी से रवाना हो जाएगी. 03:50 बजे ट्रेन मुरी स्टेशन पर पहुंचेगी. यहां से 03:55 प्रस्थान करेगी और सोमवार (23 सितंबर)को सुबह 05:20 बजे रांची पहुंचा देगी.

ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के 5 और 4 स्लीपर कोच होंगे

इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 05 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह प्रथम श्रेणी संयुक्त कोच का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 04 कोच होंगे.

रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08603 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 22 सितंबर (रविवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन शाम को 18:00 बजे रांची से खुलेगी और 19:30 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 19:35 बजे खुलकर 20:28 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी. 20:30 बजे बोकारो स्टील सिटी से खुलकर रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 22:30 बजे धनबाद पहुंचेगी. 22:35 बजे ट्रेन धनबाद से खुलेगी और 01:40 बजे जसीडीह पहुंच जाएगी. यहां से ट्रेन 01:45 बजे खुलेगी. किउल में ट्रेन का आगमन 03:25 बजे और यहां से प्रस्थान 04:00 बजे होगा. किउल से खुलकर ट्रेन सुबह 06:15 बजे भागलपुर पहुंचा देगी.

भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08604 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 23 सितंबर (सोमवार) को भागलपुर से खुलेगी. भागलपुर से सोमवार को 17:35 बजे खुलकर यह ट्रेन 20:00 बजे किउल पहुंचेगी. यहां से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी. जसीडीह में ट्रेन का आगमन 22:38 बजे होगा और प्रस्थान 22:40 बजे. जसीडीह से खुलने के बाद ट्रेन 00:50 बजे धनबाद पहुंचेगी और यहां से 00:55 बजे रवाना हो जाएगी. बोकारो स्टील सिटी में ट्रेन 02:45 बजे पहुंचेगी. फिर यहां से 02:50 बजे खुल जाएगी. ट्रेन 03:50 बजे मुरी पहुंचेगी और यहां से 03:55 बजे रांची के लिए रवाना हो जाएगी. मंगलवार को सुबह 05:20 बजे ट्रेन रांची पहुंच जाएगी.

ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 6 और स्लीपर क्लास के 6 कोच

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच और सेकेंड स्लीपर के 6 कोच होंगे.

रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08626/08625 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार को किया जाएगा. ट्रेन संख्या 08626 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. ट्रेन रांची से रात को 21:40 बजे खुलेगी. 22:50 बजे मुरी पहुंचेगी और यहां से 22:55 बजे प्रस्थान कर जाएगी. ट्रेन का बोकारो स्टील सिटी में 00:05 बजे आगमन होगा. यहां से ट्रेन 00:10 बजे प्रस्थान कर जाएगी. फिर यह ट्रेन 01:13 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो पहुंचेगी. यहां से 01:18 बजे खुलने के बाद यह 04:35 बजे गया पहुंच जाएगी. 05:00 बजे गया से खुलेगी और रविवार (22 सितंबर) को सुबह 07:45 बजे पटना पहुंचा देगी.

पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08625 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 22 सितंबर (रविवार) को पटना से प्रस्थान करेगी. ट्रेन पटना से 20:45 बजे प्रस्थान करेगी. गया में ट्रेन का आगमन 22:50 बजे होगा और यहां से यह 23:10 बजे प्रस्थान करेगी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो में ट्रेन 01:20 बजे पहुंचेगी. 01:25 बजे ट्रेन यहां से रवाना हो जाएगी. बोकारो स्टील सिटी में 03:40 बजे ट्रेन पहुंचेगी और यहां से 03:45 बजे खुल जाएगी. ट्रेन सोमवार को सुबह 05:15 बजे मुरी और फिर 06:45 बजे रांची पहुंच जाएगी. इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 18 कोच होंगे.

रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08624/08623 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन रविवार (22 सितंबर) को रांची से पटना के लिए खुलेगी. ट्रेन रांची स्टेशन से रात को 21:40 बजे खुलेगी और 22:50 बजे मुरी पहुंचेगी. यहां से 22:55 बजे खुलने के बाद यह ट्रेन 00:05 बजे बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 00:10 बजे खुलेगी और 01:13 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो पहुंचेगी. 01:18 बजे गोमो से चलकर ट्रेन 04:35 बजे गया पहुंचेगी. फिर यहां से 05:00 बजे खुलकर सोमवार (23 सितंबर) को सुबह 07:45 बजे पटना स्टेशन पहुंचा देगी.

पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08623 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 23 सितंबर (सोमवार) को पटना से रवाना होगी. रात को 20:45 बजे पटना से खुलकर ट्रेन 22:50 बजे गया पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 23:10 बजे खुल जाएगी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन पर ट्रेन का आगमन 01:20 बजे होगा, जबकि यहां से प्रस्थान का समय 01:25 बजे है. बोकारो स्टील सिटी में यह ट्रेन 03:40 बजे पहुंचेगी और 03:45 बजे वहां से खुल जाएगी. ट्रेन का मुरी स्टेशन पर आगमन समय मंगलवार (23 सितंबर) को सुबह 05:15 बजे और प्रस्थान समय 05:20 बजे है. ट्रेन मंगलवार को सुबह 06:45 बजे रांची पहुंचा देगी. इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4, वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच होंगे.

Also Read

Indian Railways: जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से कौन-सी ट्रेन कितने बजे किस प्लेटफॉर्म से खुलेगी, यहां देखें लिस्ट

जमशेदपुर से रेल यात्रा करने वाले ध्यान दें, इन बातों का नहीं रखा ध्यान, तो होगी मुश्किल

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन