ePaper

Indian Railways: दिल्ली और चांडिल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने जारी किया ये आदेश

Updated at : 19 Jul 2023 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: दिल्ली और चांडिल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने जारी किया ये आदेश

रांची से दिल्ली और चांडिल जाने वालों के लिए रेलवे ने अच्छी खबर दी है. चांडिल स्टेशन पर क्रिया योगा एक्सप्रेस के ठहराव के समय में वृद्धि की गयी है, जबकि दिल्ली जाने वाली रांची-आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हैं.

विज्ञापन

दिल्ली और चांडिल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बुधवार को यह खुशखबरी आयी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची की ओर से बताया गया है कि दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12825/12826 रांची–आनंद विहार–रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. वहीं, ट्रेन संख्या 18616/18615 हटिया-हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन का चांडिल स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव अवधि में विस्तार किया जायेगा.

चांडिल में ज्यादा देर रुकेगी हटिया-हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस

यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेन 18616/18615 हटिया – हावड़ा – हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन का चांडिल स्टेशन पर ठहराव अवधि में विस्तार किया गया है. अब इन ट्रेनों का चांडिल स्टेशन पर अगले आदेश तक ज्यादा देर ठहराव होगा. दपूरे रांची ने इसकी समय-सारणी भी जारी की है, जो इस प्रकार है :-

रात 1:13 बजे चांडिल पहुंचेगी क्रिया योगा एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन का सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्टेशन पर आगमन देर रात 01 बजकर 13 मिनट पर होगा और यह ट्रेन यहां से 01 बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन का चांडिल स्टेशन पर आगमन देर रात 02 बजकर 33 मिनट पर होगा और 02 बजकर 35 मिनट पर यह ट्रेन यहां से रवाना होगी.

Also Read: Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, झारखंड से चलने वाली इन ट्रेनों में लगाये जाएंगे अतिरिक्त कोच

रांची-आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगेंगे दो अतिरिक्त डिब्बे

वहीं, दूसरी तरफ, ट्रेन संख्या 12825/12826 रांची-आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थायी रूप से कोच बढ़ाने की भी घोषणा की गयी है. इसमें कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 4 कोच बढ़ाये जायेंगे. अब इन ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी एवं वातानुकूलित 2 टियर के एक-एक कोच इसमें लगाये जायेंगे. ये दो अतिरिक्त कोच 3 महीने के लिए अस्थायी तौर पर लगाये जायेंगे.

31 जुलाई से अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में

ट्रेन संख्या 12825 रांची–आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में 31 जुलाई 2023 से 30 अक्टूबर 2023 तक उपरोक्त 2 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. वहीं, ट्रेन संख्या 12826 आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में 02 अगस्त 2023 से 01 नवंबर 2023 तक उपरोक्त 2 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे.

Also Read: Indian Railway News: झारखंड के लोगों को रेलवे ने दी सौगात, अब वेल्लोर जाना हुआ आसान, जानें क्या है टाइमिंग

आज एक घंटा लेट चली धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन

बता दें कि आज ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के समय में 19 जुलाई को परिवर्तन कर दिया गया था. यह ट्रेन आज अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से धनबाद से खुली.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola