ePaper

Gold Silver Rate : झारखंड में सोने की कीमत बढ़ी, चांदी का भाव गिरा, जानें आज का नया रेट

Updated at : 13 Jul 2023 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price

देवघर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 57511 रुपये तय किया गया है. जबकि कल इसकी कीमत 57079 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, राज्य के अन्य बड़े शहर गुमला, जमशेदपुर, धनबाद में सोने का रेट भी 57511 रुपये है

विज्ञापन

रांची : झारखंड में सोने की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिला है. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 58,910 रुपये तय किया गया है. वहीं चांदी के कीमत में हल्की से गिरावट देखने को मिली है. 1 किलो ग्राम चांदी के भाव आज 77,000 रुपये है. जबकि कल इसकी कीमत 77,100 रुपये थी.

बड़े शहरों में सोने की क्या है कीमत

देवघर मे 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 57511 रुपये तय किया गया है. जबकि कल इसकी कीमत 57079 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, राज्य के अन्य बड़े शहर गुमला, जमशेदपुर, धनबाद में सोने का रेट भी 57511 रुपये है. वहीं जमशेदपुर में 1 किलो ग्राम चांदी का भाव 70,970 रुपये है. जबकि, गुमला और देवघर में भी इसकी कीमत इतनी ही है.

Also Read: Gold Silver Price in Jharkhand: झारखंड में सोना का भाव स्थिर, चांदी चमकी, यहां चेक करें रेट
ऐसे कर सकते हैं सोने की शुद्धता की जांच

अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा एक एप बनाया गया है. जिसका नाम बीआइएस केयर है. इस एप के जरिये सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. बता दें कि ये एप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read: हॉलमार्क HUID के साथ अब मिलेगा 24 कैरेट सोना, जानें हॉलमार्क के लिए देने होंगे कितने रुपये
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola