Gold Silver Price : झारखंड में सोने चांदी की कीमत बढ़ी, जानें आज का रेट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Sep 2023 10:43 AM
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा एक एप बनाया गया है. जिसका नाम बीआइएस केयर है.
रांची : झारखंड में सोने की कीमत में आज फिर बढ़ोतरी देखने को मिला है. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 58,850 रुपये तय किया गया है. वहीं चांदी के कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. 1 किलो ग्राम चांदी के भाव आज 77,500 रुपये है. जबकि कल इसकी कीमत 77,000 रुपये थी. यानी कि कल के मुकाबले गोल्ड के रेट में 210 रुपये और सिल्वर के रेट में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,050 रुपये. जबकि उससे पहले यानी कि 14 और 13 सितंबर को 44,680 रुपये, 12 सितंबर को 11 सितंबर 45,120, 10 सितंबर 45,120 रुपये था. ये कीमत 8 ग्राम सोने की मूल्य की है.
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा एक एप बनाया गया है. जिसका नाम बीआइएस केयर है. इस एप के जरिये सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. बता दें कि ये एप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
BIS Hallmark एक मानक है जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards, BIS) ने सोने और चांदी के आभूषणों के लिए स्थापित किया है. यह मानक उन आभूषणों की गुणवत्ता, शुद्धता और कार्यक्षमता की गारंटी प्रदान करने के लिए है जो उन्हें पास करते हैं. जब भी आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदते हैं और आपको उनकी गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि करनी होती है, तो आपको उन आभूषणों पर BIS Hallmark दिखाई देता है. यह मानक आभूषणों के कई पैरामीटर्स को जांचकर प्रमाणित करता है, जैसे कि धातु की प्रतिशत परत, आभूषण का वजन, काटने की तकनीक, आदि. BIS Hallmark का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों की पहचान करने में मदद करना है और उन्हें विश्वासनीयता और सुरक्षा की भावना प्रदान करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










