लगातार बढ़ रहा है गेतलसूद डैम का जलस्तर: किसी भी समय खुल सकते हैं गेट, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

गेतलसूद डैम. | Prabhat Khabar Network

गेतलसूद डैम का जलस्तर 1933 फीट तक पहुंचा। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

विज्ञापन

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची . जल पथ प्रमंडल रांची के अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी पर स्थित गेतलसूद डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसे लेकर विभाग ने आम नागरिकों के लिए चेतावनी और आवश्यक सूचना जारी की है.गेतलसूद डैम की अधिकतम जल क्षमता 1936 आरएल फीट है. जलस्तर 1933.5 आरएल फीट तक पहुंचते ही डैम के रेडियल गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं. मंगलवार सुबह 10.30 बजे डैम का जलस्तर 1933 आरएल फीट दर्ज किया गया. जलस्तर बढ़ने के साथ ही डैम के गेट खोलने की तैयारी की जा रही है.

गेट खोलने से पहले बजेगा सायरन

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. गेट खोले जाने से पूर्व आसपास के क्षेत्रों को सतर्क करने के लिए सायरन बजाया जायेगा. प्रशासन ने लोगों को किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए डैम और जलाशय के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गयी है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL Paper Leak: CID ने की 20 संदिग्धों से पूछताछ, अब तक 8 अभ्यर्थी गिरफ्तार

हुंडरू फॉल और चांडिल डैम का बढ़ेगा जलस्तर

गेतलसूद डैम के गेट खोले जाने से हुंडरू फॉल, मुरी क्षेत्र और चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ेगा. नदी तट और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बारिश के कारण डैम में बढ़ी जलस्तर

गेतलसूद डैम से सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना के लिए नहर के माध्यम से लगातार पानी की आपूर्ति जारी है. हालांकि, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण डैम में अधिक मात्रा मे पानी बह कर आ रहे है. जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए रेडियल गेट खोले जायेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola