न सांसद पहुंचे, न विधायक; ड्राइवर ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई हटिया से बानो की पहली सुबह की ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करते हुए तस्वीर : प्रभात खबर

हट‍िया रेलवे स्टेशन से बानो के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन सेवा मंगलवार, 1 सितंबर से शुरू हो गई है. यह बानो के लिए पहली सुबह की ट्रेन है, जो सुबह 9:15 बजे रवाना हुई. इस सेवा से स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

रांची : हटिया रेलवे स्टेशन से बानो के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा मंगलवार, 1 सितंबर से शुरू हो गयी. बानो के लिए यह पहली सुबह की ट्रेन है, जो सुबह 9:15 बजे हटिया से रवाना हुई. इस नयी ट्रेन सेवा के शुरू होने से बानो और आसपास के यात्रियों को सुबह के समय रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिना औपचारिक उद्घाटन के रवाना हुई ट्रेन

ट्रेन के रवाना होने के समय कोई औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम नहीं हुआ. मौके पर न तो कोई अधिकारी मौजूद थे और न ही सांसद या विधायक पहुंचे। हटिया से बानो जाने वाली ट्रेन को ड्राइवर ने ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को होगी सुविधा

सुबह के समय बानो के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. खासकर बानो और आसपास के क्षेत्रों से रांची आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध करायेगी.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; फूंका पुतला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola