रांची जेल अदालत में 15 बंदियों के मामलों की हुई सुनवाई, 4 को मिला लाभ; रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता भी जांची

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 15 बंदियों के मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से चार को लाभ मिला. न्यायिक दंडाधिकारियों ने कैदियों को कानूनी सहायता की जानकारी दी और रसोई का निरीक्षण भी किया.

विज्ञापन

रांची. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसबी शर्मा और डालसा सचिव राकेश रोशन की मौजूदगी में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 15 बंदियों के मामलों की सुनवाई हुई. इनमें चार बंदियों को जेल अदालत का लाभ मिला.

विज्ञापन

बंदियों को कानूनी सहायता की दी जानकारी

शिविर के दौरान बंदियों को नालसा और झालसा की विभिन्न योजनाओं के साथ कानूनी सहायता के प्रावधानों की जानकारी दी गयी. चिकित्सीय शिविर में बंदियों के स्वास्थ्य की भी जांच की गयी.

इस दौरान न्यायिक दंडाधिकारियों ने जेल की रसोई का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने रसोई में मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. जेल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया.

मौके पर कई न्यायिक दंडाधिकारी और जेल अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola