पूर्व विधायक स्व विश्वनाथ भगत की पुण्यतिथि मनी

Updated:
विज्ञापन

पूर्व विधायक सह तत्कालीन केंद्रीय पाड़हा संचालन समिति के मुख्य संरक्षक स्व विश्वनाथ भगत की पांचवीं पुण्यतिथि सह स्मृति दिवस मनाया गया

विज्ञापन

बेड़ो.

प्रखंड के बारीडीह पाड़हा मैदान में बुधवार को पूर्व विधायक सह तत्कालीन केंद्रीय पाड़हा संचालन समिति के मुख्य संरक्षक स्व विश्वनाथ भगत की पांचवीं पुण्यतिथि सह स्मृति दिवस मनाया गया. अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी एतवा उरांव ने की. कार्यक्रम में पाड़हा समाज के अगुआ व झारखंड आंदोलनकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. सभी ने उनके पदचिह्नों पर चलने की बात कही. कार्यक्रम में केंद्रीय पाड़हा संचालन समिति अध्यक्ष बंधना उरांव, सचिव धनंजय कुमार रॉय, पाड़हा राजा विशाल उरांव, दीवान बिरवा उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष एतवा उरांव, कुलदीप उरांव, पूसा उरांव, बेड़ो मोर्चा अध्यक्ष बांदे उरांव, प्रवक्ता चरवा उरांव, सुका भगत, मंगा उरांव समेत लापुंग, मांडर व चान्हो के कई आंदोलनकारियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. धन्यवाद ज्ञापन घीनू उरांव ने किया.

बेड़ो फोटो- पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola