झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का बेंगलुरु में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Updated at : 05 Nov 2020 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का बेंगलुरु में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन हो गया. उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. बताया जाता है कि वे अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन पर शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन हो गया. उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. बताया जाता है कि वे अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन पर शोक व्यक्त किया है.

झारखंड के चर्चित आईएएस रहे सजल चक्रवर्ती अब हमारे बीच नहीं हैं. बताया जा रहा है कि अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में वे बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. आपको बता दें कि संयुक्त बिहार के दौरान सजल चक्रवर्ती 1992 से 1995 के बीच चाईबासा के उपायुक्त थे.

Also Read: झारखंड के इतिहास में पहली बार सरना धर्म कोड को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र 11 को, विधानसभा अध्यक्ष ने कही ये बात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का गुरुवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बेंगलुरु में वे इलाज कराने गए थे. रांची के डीसी रहे सजल चक्रवर्ती रांची में ही रहते थे.

Also Read: कोरोना काल में टाटा स्टील में खुशखबरी, दस साल बाद इतने कर्मचारी पुत्रों की होगी बहाली

सजल चक्रवर्ती विवादों से भी जुड़े रहे. बहुचर्चित चारा घोटाला में सजा पा चुके सजल जमानत पर चल रहे थे. उन्हें घोटाले में संलिप्त पाया गया था. कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनायी थी. इस कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : दीपावली व छठ को लेकर टाटा-छपरा स्पेशल ट्रेन से झारखंड से बिहार का सफर हुआ आसान, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola