Fodder Scam : दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज, फैसले पर सबकी टिकीं निगाहें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jan 2021 8:41 AM
Fodder Scam, Lalu Prasad Yadav case, रांची न्यूज : बहुचर्चित चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में दाखिल की गयी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. इस मामले में लालू प्रसाद को जमानत मिली, तो वे जेल से बाहर आ जायेंगे. इस फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. आपको बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े तीन अन्य मामलों में उन्हें हाईकोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है. वे फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाजरत हैं. इससे पहले लालू प्रसाद रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती थे.
Fodder Scam, Lalu Prasad Yadav case, रांची न्यूज : बहुचर्चित चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में दाखिल की गयी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. इस मामले में लालू प्रसाद को जमानत मिली, तो वे जेल से बाहर आ जायेंगे. इस फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. आपको बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े तीन अन्य मामलों में उन्हें हाईकोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है. वे फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाजरत हैं. इससे पहले लालू प्रसाद रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती थे.
रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को सात साल की सजा सुनाई है. इसके खिलाफ लालू प्रसाद यादव की ओर से हाईकोर्ट में अपील याचिका दाखिल की गयी थी. इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. लालू प्रसाद की ओर से जमानत के लिए आग्रह किया गया है वे सीबीआई की अदालत द्वारा सुनाई गयी सजा की आधी सजा काट चुके हैं और करीब 18 बीमारियों से ग्रस्त भी हैं. ऐसे में अस्वस्थता और आधी सजा काट लेने के कारण उन्होंने अदालत से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत देने का अनुरोध किया है. रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत पिछले दिनों अचानक बिगड़ गयी थी. इसके बाद उन्हें कोरोना समेत अन्य जांच करायी गयी. इसमें सिर्फ न्यूमोनिया का लक्षण पाया गया. स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर इन्हें 23 जनवरी 2021 को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है.
Also Read: Lalu Prasad : लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड सरकार के जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट
आपको बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाला मामले में रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं. दुमका, देवघर और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत इन्हें सजा सुना चुकी है. देवघर और चाईबासा (दो मामले) से जुड़े तीन मामलों में इन्हें झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. चौथा मामला दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है. इसी मामले में लालू प्रसाद जमानत की मांग कर रहे हैं. इस मामले में जमानत मिलते ही लालू प्रसाद जेल से बाहर आ सकेंगे.
Also Read: Fodder Scam : लालू प्रसाद की जमानत मामले में सीबीआई हाईकोर्ट में कर सकती है जवाब दाखिल
चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में 9 अक्टूबर 2020 को ही जमानत मिल चुकी है. लालू प्रसाद यादव ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी का हवाला दिया था. याचिका में उन्होंने बताया था कि वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं. उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में चल रहा है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता. इसलिए उन्हें जमानत दे दी जाए. लालू प्रसाद यादव ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी.
Also Read: Lalu Prasad Hearing live : जेल में बीतेगी लालू की दिवाली, अब 27 नवंबर को जमानत पर सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत की गुहार लगायी गयी है. पिछले कई दिनों से इस मामले में सुनवाई चल रही है. इस मामले में इन्हें जमानत मिलती है तो वे जेल से बाहर निकल जाएंगे. आपको बता दें कि चार मामलों में से तीन मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है. इस मामले में जमानत के लिए लालू प्रसाद ने आधी सजा काटने और अपनी बीमारियों का हवाला दिया है.
Also Read: चारा घोटाला : कोर्ट में जज ने लालू के वकील की किस दलील को मानते हुए उन्हें जमानत दे दी
आपको बता दें कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव पर झारखंड में कुल पांच मामले चल रहे हैं. इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है. लालू को पहले ही चाईबासा के दो एवं देवघर मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जबकि दुमका कोषागार मामले में उन्होंने हाईकोर्ट से जमानत मांगी है. डोरंडा कोषागार मामले में अभी निचली अदालत में सुनवाई चल रही है.
Also Read: Viral Pics : लालू प्रसाद से बिहार के राजद नेता की मुलाकात की तस्वीर वायरल, बीजेपी ने सरकार को घेरा, किसके आदेश पर
मिली मिलने की अनुमति ?
बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाला मामले में जेल में बंद हैं. दुमका, देवघर और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत इन्हें सजा सुना चुकी है. देवघर और चाईबासा से जुड़े तीन मामले में इन्हें जमानत मिल चुकी है. चाईबासा के दो मामलों में लालू प्रसाद को जमानत मिल चुकी है.
Also Read: Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स जाकर की लालू प्रसाद से मुलाकात
रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत से लालू प्रसाद को चारा घोटाले के जिन चार मामलों में सजा मिली है, उसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की है. इसमें तीन मामलों में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. सिर्फ दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










