Ranchi News : पेट्रोलियम पदार्थों में अवैध भंडारण करनेवालों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

4200 लीटर पेट्रोल, 250 लीटर डीजल और लगभग 13 लीटर स्प्रिट बरामद

विज्ञापन

रांची. पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट और अवैध भंडारण करनेवालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को मिली सूचना के आधार पर प्रशासन की टीम शनिवार को बालालौंग पहुंची. यहां टीम ने पेट्रोलियम पदार्थाें की वाहनों से चोरी कर मिलावट और अवैध भंडारण की जांच की. इस क्रम में 4200 लीटर पेट्रोल, 250 लीटर डीजल और 13 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया. जांच जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी ने की. वहीं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी छवि बैठा के निर्देश पर पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट और अवैध भंडारण के आरोप में दो आरोपी मोसाहिद मंसूरी और तौसिफ रजा के खिलाफ विधानसभा थाना में मामला दर्ज कराया है. इधर, दोनों आरोपियों को थाना के हवाले कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola