FIH Olympic Qualifiers: रांची पहुंची न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम, झारखंडी नृत्य का उठाया लुत्फ

न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम के स्वागत के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खास तैयारी की गई थी. ढोल-नगाड़ों के साथ झारखंड के लोग कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य करते हुए खिलाड़ियों का स्वागत किया.
झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाले एफाआईएच ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के लिए टीमों का आना जारी है. रविवार की शाम न्यूजीलैंड की महिला टीम रांची पहुंची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का स्वागत झारखंडी नृत्य-संगीत के साथ किया गया. महिला खिलाड़ियों को शॉल उढ़ाकर रांची की धरती पर स्वागत किया गया.
न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों ने झारखंडी नृत्य का उठाया लुत्फ
न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम के स्वागत के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खास तैयारी की गई थी. ढोल-नगाड़ों के साथ झारखंड के लोग कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य करते हुए खिलाड़ियों का स्वागत किया. झारखंड के पारंपरिक नृत्य से मेहमान खिलाड़ी इतने खुश हुए कि खुद को नृत्य करने से नहीं रोक पाईं.
#WATCH | Jharkhand: New Zealand women’s hockey team performed the traditional dance of the state as it arrives in Ranchi ahead of the FIH Olympic qualifiers. https://t.co/5ArDymA0SP pic.twitter.com/lGP6ksoEEQ
— ANI (@ANI) January 7, 2024
शनिवार को दो टीमें रांची पहुंचीं
शनिवार को भी दो टीमें रांची पहुंची हैं. रविवार को सुबह 8.50 बजे चिली की टीम भी रांची पहुंच गई है. दोपहर 3.25 बजे जापान की हॉकी टीम रांची पहुंचेगी.
भारत का पहला मुकाबला यूएस से
13 से 19 जनवरी तक होनेवाले मुकाबले का कार्यक्रम तय हो चुका है. इसके लिए आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में जर्मनी, चिली, जापान और चेक रिपब्लिक की टीमें शामिल हैं. वहीं ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, इटली, भारत और यूनाइटेड स्टेट को रखा गया है. भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला 13 जनवरी को यूएस के साथ शाम 7.30 बजे से है. वहीं 14 जनवरी को दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ और 16 जनवरी को तीसरा मुकाबला इटली के साथ है.
Also Read: FIH ओलिंपिक क्वालीफायर : भारतीय महिला हॉकी टीम हर चुनौती के लिए तैयार, सविता ने बताया प्लान
भारतीय महिला हॉकी टीम ने खूंटी में किया अभ्यास
एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए झारखंड आयी भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को खूंटी पहुंची. खूंटी में बिरसा कॉलेज परिसर स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में खूंटी की बेटी उपकप्तान निक्की प्रधान की अगुवाई में टीम की 22 खिलाड़ियों ने अभ्यास किया. कोच जेनेके शॉपमैन के निर्देश पर हॉकी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया. खिलाड़ियों को गोल प्रैक्टिस सहित अन्य का प्रैक्टिस कराया गया. शाम में खूंटी पहुंची भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में पहुंचे थे. सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










