कलयुगी बाप बना हैवान, बचपन से कर रहा था दुष्कर्म
Author Rajesh verma
Updated:
विज्ञापन
टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा टोली में कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित किया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, नामकुम.
टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा टोली में कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित किया है. सैनिक पिता अपनी ही बेटी को बचपन से ही अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. जब नाबालिग 11 साल की हुई तो उसे हो रहेी दरिंदगी का अहसास हुआ. विरोध किया तो पिता उसे पीटने लगा. पिता शराब का आदि है. न्याय के लिए अपनी मां के पास गयी तो मां ने यह कहकर उसकी आवाज दबा दी कि समाज के लोगों को पता चलेगा तो पूरा परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा. पांच साल तक सबकुछ झेलने के बाद जब प्लस टू कर चुकी 16 वर्षीय नाबालिग के सब्र का बांध टूटा तो गुरुवार की रात उसने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी सेना में हवलदार हैं. वर्तमान में राजस्थान में पोस्टेड है. वहीं पुलिस ने नाबालिग को अपनी सुरक्षा में रखा है. शुक्रवार को मेडिकल व बयान कराया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.नाबालिग बेटी के बयान पर आरोपी सैनिक पिता गिरफ्तारB
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन