फर्जी एकाउंट बना वैज्ञानिक से ठगे 15 हजार

Updated:
विज्ञापन

रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ मनोज कुमार के नाम का फर्जी एकाउंट बना कर वैज्ञानिक से साइबर ठगों ने 15 हजार की ठगी कर ली. इस संबंध में उन्होंने बरियातू थाना को सूचना दी है.

विज्ञापन

रांची : रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ मनोज कुमार के नाम का फर्जी एकाउंट बना कर वैज्ञानिक से साइबर ठगों ने 15 हजार की ठगी कर ली. इस संबंध में उन्होंने बरियातू थाना को सूचना दी है. बताया जाता है कि साइबर अपराधी संबंधित व्यक्ति के नाम का फर्जी फेसबुक एकाउंट बना कर उसमें संबंधित व्यक्ति का फोटो टैग कर देता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसके बाद उनके मैसेंजर पर जाकर उनके सारे फेसबुक फ्रेंड को जोड़ लेता है, उसके बाद शुरू होता है ठगी का दौर. वह फेसबुक पर लिखता है कि दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे पैसे की जरूरत है.

उसके बाद उस पैसे को एक एकाउंट नंबर पर डालने को कहा जाता है. किसी के बीमार होने या दुर्घटना की बात सुनकर कोई भी व्यक्ति संबंधित एकांउट में रुपये डाल देता है. बाद में पता चलता है कि जिनके संबंध में लिखा गया है, वह बिल्कुल ठीक है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola