जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी और साबिहगंज डीसी रामनिवास यादव से ईडी की पूछताछ

विधायक कैशकांड में तीन कांग्रेस विधायक फंसे थे. इरफान अंसारी के अलावा नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप भी हेमंत सोरेन सरकार की तख्तापलट की साजिश में शामिल बताये गये थे. कांग्रेस के ही एक विधायक अनूप सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.
Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (Directorate of Enforcement) दो अलग-अलग मामलों में सोमवार को साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी से रांची के हिनू स्थित कार्यालय में पूछताछ करेगी. साहिबगंज के डीसी को खनन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जबकि इरफान अंसारी से कोलकाता कैशकांड मामले में पूछताछ होगी. साहिबगंज डीसी पर खनन घोटाला के आरोपियों की मदद का आरोप है, तो विधायक अंसारी पर झारखंड सरकार का तख्तापलट करने की साजिश रचने का.
साहिबगंज के उपायुक्त से 23 जनवरी 2023 को ईडी के अधिकारी एक बार पूछताछ कर चुके हैं. उस दिन पूछताछ में डीसी ने ईडी के अफसरों को बताया था कि उन्होंने जो जांच रिपोर्ट दी है, उसके तथ्य वह भूल गये हैं. इसके बाद उन्होंने विस्तार से मामले की जानकारी देने के लिए ईडी से समय की मांग की. इसके बाद ईडी ने उन्हें 6 फरवरी 2023 को सभी तथ्यों के साथ हाजिर होने के लिए कहा.
उधर, विधायक कैशकांड में तीन कांग्रेस विधायक फंसे थे. इरफान अंसारी के अलावा नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप भी हेमंत सोरेन सरकार की तख्तापलट की साजिश में शामिल बताये गये थे. कांग्रेस के ही एक विधायक अनूप सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. आरोप था कि इरफान अंसारी, कोंगाड़ी और कच्छप ने मिलकर हेमंत सोरेन की सरकार गिराने की साजिश रची. इसके बदले में उन्हें पैसे मिले.
Also Read: Jharkhand News: इंतजार करते रहे ईडी के अधिकारी, नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी
तीनों विधायकों को 39 लाख रुपये नकद के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ईडी ने तीनों विधायकों को पूछताछ के लिए बारी-बारी से बुलाया था. लेकिन, इन्होंने 14-14 दिन का समय मांग लिया. ईडी ने तीनों को समय दिया और इरफान अंसारी को 6 फरवरी, राजेश कच्छप को 7 फरवरी और नमन विक्सल कोंगाड़ी को 8 फरवरी को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी कार्यालय बुलाया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




