इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को सड़क मार्ग से जाना पड़ा रांची से पटना, जानें क्यों?

विमान की टायर में कम थी हवा. पायलट ने आगे की उड़ान से किया इंकार.
Emergency Landing at Ranchi Airport: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया कि विमान की पूरी तकनीकी जांच की गयी. किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया. पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से रवाना किया गया, जबकि लखनऊ के यात्रियों को अन्य फ्लाइट्स से भेजा गया.
Emergency Landing at Ranchi Airport: ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन आज यानी शक्रवार (28 जून 2025) को इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों के साथ हुआ. विमान यात्रा करने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक जाना पड़ा. जी हां. कोलकाता से रांची होकर पटना और लखनऊ जाने वाले विमान यात्रियों को रांची से सड़क यात्रा करनी पड़ी. कोलकाता से पटना जाने वाले इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को सड़क मार्ग से पटना जाना पड़ा.
कोलकाता से रांची के रास्ते पटना और लखनऊ जा रहा था विमान
दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दोपहर में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते पटना और लखनऊ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट को रन-वे पर ही रोकना पड़ा. विमान जैसे ही रांची एयरपोर्ट पर उतरा, पायलट को लगा कि टायर में हवा कम है. इस स्थिति में पायलट ने फ्लाइट को आगे की यात्रा से रोक दिया.
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता – एयरपोर्ट निदेशक
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया कि विमान की पूरी तकनीकी जांच की गयी. किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया. पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से रवाना किया गया, जबकि लखनऊ के यात्रियों को अन्य फ्लाइट्स से भेजा गया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यात्रियों में हलचल, लेकिन व्यवस्था रही सुचारु
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गयी, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो के कर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया. यात्रियों को तुरंत बताया गया कि उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. अधिकारियों ने बताया कि किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई.
पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पायलट समय रहते टायर में गड़बड़ी का अंदेशा नहीं जताता, तो आगे की उड़ान के दौरान खतरा हो सकता था. रांची एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की त्वरित कार्रवाई ने संभावित संकट को टाल दिया.
इसे भी पढ़ें
Ranchi Weather: मौसम अलर्ट के बाद रांची में काली घटाओं का डेरा, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




