इटकी के पुरियों में हाथियों ने बोला धावा, फसलों को रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन

इटकी. प्रखंड के पुरियो में चार जंगली हाथियों ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान करीब चार एकड़ में लगी कोहड़ा की फसलों को बर्बाद कर दिया. भुक्तभोगी किसान अजय गोप ने बताया कि बीती रात हाथियों का झुंड खरवा टोली स्थित जंगल से निकला और खेतों में धावा बोल दिया. इस दौरान पटवन के लिए लगी दो एचपी की मशीन और पाइप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ज्ञात हो कि विगत एक माह से इटकी इलाके में हाथियों का आतंक है. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों ने रानीडीह स्थित कादी जंगल में स्थायी आश्रय बना लिया है. शाम होते ही भोजन की तलाश में हाथी गांवों की ओर रुख करते हैं. हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola