करंट से मौत पर होने पर झारखंड सरकार देगी मुआवजा, पहले मिलता था 2 लाख
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Mar 2022 8:44 AM
झारखंड में करंट से मौत होने पर 5 लाख रुपये मुआवजा राशि मिलेगी. पहले 2 लाख रुपये मिलता था. पहले से ही इसे बढ़ाने की मांग होती रही है. राज्य में करंट लगने के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है.
रांची : राज्य सरकार झारखंड में करंट से मौत होने पर मुआवजा राशि पांच लाख रुपये करने पर विचार कर रही है. फिलहाल दो लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है. इस मुद्दे पर झारखंड ऊर्जा विकास निगम के निदेशक मंडल की मंगलवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सीएमडी अविनाश कुमार ने की. इससे पूर्व झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग भी पांच लाख मुआवजा देने का निर्देश दे चुका है.
मौके पर अन्य राज्यों में भी मौजूद प्रावधान का अध्ययन कराने पर जोर दिया गया. उसके बाद ही निदेशक मंडल अंतिम रूप से फैसला लेगा. बैठक में मुआवजा समेत कई एजेंडों पर चर्चा की गयी. ज्ञात हो कि राज्य में कई बार बिजली का तार गिरने से करंट लगने के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है.
इस हादसे पर मुआवजा का प्रावधान है, लेकिन हमेशा से इसे बढ़ाने की मांग होती रही है. इसकी मांग खासकर उन बिजली कर्मियों के परिजनों द्वारा की जाती रही है, जिनकी मौत करंट लगने से हो गयी है.
बिजली बिल के विवादों में सुधार इइ और सीइ करेंगे : निदेशक मंडल की बैठक में बिजली बिल में विवाद होने पर इसमें सुधार के लिए कार्यपालक अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी अधिकृत किये गये. ये अधिकारी कमेटी बनाकर विवादों का समाधान करेंगे.
झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नये निदेशक मंडल का गठन किया गया. इसमें दो नये निदेशक बनाये गये हैं. इनमें वित्त विभाग की विशेष सचिव दीप्ती जयराज व ऊर्जा विभाग की संयुक्त सचिव संगीता तिर्की नन फंक्शनल डायरेक्टर बनायी गयी हैं.
वित्त सचिव अजय कुमार सिंह अब झारखंड ऊर्जा विकास निगम के डायरेक्टर नहीं रहेंगे. उनकी जगह ही दीप्ती जयराज को निदेशक मंडल में लिया गया है. निदेशक मंडल की बैठक में झारखंड ऊर्जा विकास विकास निगम के ऑडिटेड एकाउंट को मंजूरी दी गयी. बैठक में संचरण निगम के एमडी के केके वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










