Ranchi News : आठ विमान विलंब से आये, यात्री रहे परेशान

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : आठ विमान विलंब से आये, यात्री रहे परेशान

एयर लाइंस के अधिकारी ने बताया, तकनीकी व एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से आये

विज्ञापन

रांची. देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले आठ विमान सोमवार को विलंब से आये. जिसके कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान सुबह 8.15 बजे के स्थान पर सुबह 9.40 बजे, इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान सुबह 9.19 बजे के स्थान पर सुबह 9.37 बजे, इंडिगो का मुंबई-रांची विमान सुबह 11.00 बजे के स्थान पर शाम 4.29 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद-रांची विमान दोपहर 1.15 बजे के स्थान पर दोपहर 2.00 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर दोपहर 1.50 बजे, इंडिगो का कोलकाता-रांची विमान दोपहर 3.05 बजे के स्थान पर दोपहर 3.30 बजे, इंडिगो का मुंबई-रांची विमान शाम 4.00 बजे के स्थान पर शाम 5.33 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 4.45 बजे के स्थान पर शाम 5.15 बजे रांची आया. एयर लाइंस के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी व एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola