VIDEO: हेमंत सोरेन को फिर आया ईडी का बुलावा, हाजिर होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री?

हेमंत सोरेन को न तो ईडी ने समन भेजना बंद किया, न ही उन्हें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत मिली. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या अब हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होंगे?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का बुलावा आया है. क्या इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होंगे? सभी यही सवाल पूछ रहे हैं. अगस्त से दिसंबर के बीच झारखंड के सीएम को छह बार समन भेजे जा चुके हैं. झामुमो नेता पांच बार ईडी के समन की अनदेखी कर चुके हैं. अब छठा मौका है, जब ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. इसके पहले हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी. हेमंत ने ईडी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी. हेमंत सोरेन को न तो ईडी ने समन भेजना बंद किया, न ही उन्हें झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत मिली. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या अब हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होंगे? बता दें कि पिछले पांच समन में ईडी ने हेमंत सोरेन को एक सप्ताह का वक्त दिया था. यह पहला मौका है, जब उन्हें एक दिन के नोटिस पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए