बोकारो वन भूमि घोटाला में इडी ने इजहार और अख्तर हुसैन से की पूछताछ

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
बोकारो वन भूमि घोटाला में इडी ने इजहार और अख्तर हुसैन से की पूछताछ

बोकारो जिला के चास स्थित तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ से अधिक वन भूमि घोटाले और मनी लाउंड्रिंग के केस में बुधवार को इडी की टीम होटवार जेल जाकर इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से पूछताछ की.

विज्ञापन

रांची. बोकारो जिला के चास स्थित तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ से अधिक वन भूमि घोटाले और मनी लाउंड्रिंग के केस में बुधवार को इडी की टीम होटवार जेल जाकर इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से पूछताछ की. इस दौरान दोनों से इडी को घोटाले से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर कई अहम जानकारियां मिली हैं. जिनके आधार पर इडी की टीम मामले में आगे सत्यापन कर रही है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में इडी ने इस मामले को लेकर इसीआइआर दर्ज किया था. इसके आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गयी थी और कई दस्तावेज बरामद किये गये थे. इडी ने जांच के दौरान पाया था कि वन भूमि के घोटाले को अंजाम देने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये थे. जांच के क्रम में इडी को इन दस्तावेजों से संबंधित कई साक्ष्य प्राप्त हुए थे. वन भूमि घोटाले की जांच को लेकर सीआइडी ने भी केस दर्ज किया था. इसी आधार पर सीआइडी इस केस की जांच कर रही है. सीआइडी ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. वर्तमान में दोनों सीआइडी के केस में जेल में बंद हैं. इडी ने दोनों से पूछताछ के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद इडी ने यह कार्रवाई की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola