ePaper

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बदलाव, कल रांची एयरपोर्ट से सीधे उलिहातू जायेंगी

Updated at : 14 Nov 2022 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बदलाव, कल रांची एयरपोर्ट से सीधे उलिहातू जायेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्वनिर्धारित दो दिवसीय झारखंड दौरे के कार्यक्रम में रविवार शाम बदलाव हो गया. अब वह 15 नवंबर को रांची आयेंगीं और रांची एयरपोर्ट से सीधे खूंटी के उलिहातू चली जायेंगी.

विज्ञापन

Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्वनिर्धारित दो दिवसीय झारखंड दौरे के कार्यक्रम में रविवार शाम बदलाव हो गया. अब वह 15 नवंबर को रांची आयेंगीं और रांची एयरपोर्ट से सीधे खूंटी के उलिहातू चली जायेंगी. राष्ट्रपति का रांची और देवघर का कार्यक्रम रद्द हो गया है. उल्लेखनीय है कि पहले राष्ट्रपति का रांची आगमन 14 नवंबर की दोपहर 3:00 बजे होना था. इससे पहले उन्हें देवघर जाना था, जहां बाबा मंदिर में उनका पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रस्तावित था.

अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया गया है. राष्ट्रपति अब 14 की जगह 15 नवंबर को झारखंड आयेंगी और उसी दिन लौट भी जायेंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला झारखंड दौरा है. मंगलवार सुबह 8:20 बजे राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर पहुंचेंगी. 8:30 बजे यहां से वह सेना के हेलिकॉप्टर से सीधे खूंटी के उलिहातू जायेंगी.

वह उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा के घर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उनके वंशजों से मिलेंगी. राष्ट्रपति 9:35 बजे उलिहातू से हेलिकॉप्टर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगी और यहां से दिन के 11:30 बजे जबलपुर के लिए रवाना हो जायेंगी. राजधानी रांची में राज्य स्थापना दिवस को लेकर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में भी वह हिस्सा नहीं ले सकेंगी. उधर, राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए खूंटी में पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

  • सुबह 8:20 बजे : वायुसेना के विमान से रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

  • 8:30 बजे : खूंटी स्थित भगवान बिरसा मुुंडा के गांव उलिहातू के लिए रवाना होंगी

  • 9:35 बजे : उलिहातू से हेलिकाॅप्टर से रांची एयरपोर्ट लौटेंगी

  • 11:30 बजे : रांची एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए रवाना हो जायेंगी

स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति

झारखंड राज्य के 22वें स्थापना दिवस को लेकर राज्य सरकार की ओर से मोरहाबादी में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने का कार्यक्रम रद्द हो गया है. इस वजह से 14 व 15 नवंबर के लिए तय किया गया शहर का ट्रैफिक प्लान रद्द कर दिया गया है. रविवार देर शाम यह जानकारी सिटी सह ट्रैफिक एसपी अंशुमान कुमार ने दी. गौरतलब है कि स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति के शामिल होने की सूचना पर विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया था.

साथ ही मॉक ड्रिल भी किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होनेवाली थीं. इसको लेकर राज्य सरकार, राजभवन, जिला प्रशासन, जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की ओर से पिछले कई दिनों से कसरत जारी थी. एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और मोरहाबादी मैदान के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola