नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा के दौरान बोले डॉ. ऋषिकेश झारखंड की महिलाओं में रक्त की कमी बड़ी समस्या

Updated at : 28 Dec 2022 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा के दौरान बोले डॉ. ऋषिकेश झारखंड की महिलाओं में रक्त की कमी बड़ी समस्या

झारखंड जैसे राज्यों में पोषण और स्वास्थ्य चुनौती का विषय है, जिसे आपसी समन्वय व जानकारी से काफी हद तक दूर किया जा सकता है. नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभर में एनीमिया की रोकथाम के साथ ही इस तरह की समस्या के प्रति जनसाधारण में जागरूकता फैलाना है.

विज्ञापन

Ranchi News: द फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉग्सी) ने परिचर्चा का आयोजन किया. एनीमिया नेशनल राइड (नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा) के रांची पहुंचने के बाद होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित परिचर्चा में करीब 50 से अधिक डॉक्टर्स शामिल हुए. झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने विचार साझा किये. डॉ. ऋषिकेश डी पाई ने एनीमिया, थायरायड, डायबिटीज से उभरी चुनौतियों पर विचार साझा किये.

उन्होंने कहा कि अभी भी महिला स्वास्थ्य पर काम करना बहुत जरूरी है. झारखंड जैसे राज्यों में पोषण और स्वास्थ्य चुनौती का विषय है, जिसे आपसी समन्वय व जानकारी से काफी हद तक दूर किया जा सकता है. इसके पूर्व पहले सत्र में रिम्स में करीब 100 चिन्हित महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई है. नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभर में एनीमिया की रोकथाम के साथ ही इस तरह की समस्या के प्रति जनसाधारण में जागरूकता फैलाना है. इसका समापन दो और तीन जनवरी को कोलकाता में होगा. इस मौके पर फॉग्सी की झारखंड सेक्रेटरी डॉ किरण द्विवेदी, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ शशिबाला सिंह, डॉ प्रीतिबाला सहाय, डॉ उषा मौजूद थीं.

Also Read: झारखंड में बनी एक और फिल्म Upanyaas एमएक्स प्लेयर हई रिलीज, मिल रही खूब तारीफ
प्रजनन वाली महिलाओं में एनीमिया की शिकायत ज्यादा

झारखंड में प्रजनन वाली आयु की महिलाओं में एनीमिया का प्रसार करीब आधी आबादी में है. हालांकि, गावों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में इसका प्रसार थोड़ा कम है. एनीमिया, थायरायड, डायबिटीज और कैंसर प्रिवेंशन के ऊपर काफी काम किया जा रहा है. हालांकि, इसके बावजूद प्रजनन आयु (15 से 49 वर्ष) की महिलाओं में खून की कमी सर्वाधिक है. एनीमिया पर पैनल चर्चा में फोग्सी उपाध्यक्ष डॉ अलका पांडे, रॉग्स की सेक्रेटरी डॉ किरण त्रिवेदी, सीआइडी की एसपी संध्या रानी, जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य, डॉ सौंदर्य और विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola