डॉ मोहन पासवान ने झासा चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Updated at : 23 Sep 2020 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ मोहन पासवान ने झासा चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

साहिबगंज : साहिबगंज के प्रसिद्ध डॉक्टर व झासा (झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन) के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रहे डॉ मोहन पासवान ने झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है. डॉ मोहन पासवान पिछले 6 वर्षों से झासा के संथाल परगना प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं.

साहिबगंज के प्रसिद्ध डॉक्टर डॉ मोहन पासवान ने आज झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. वह पिछले छह साल से प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा दी है. इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों के हित में आवाज उठायी है.

स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए झासा के कई आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभायी. पिछले 6 वर्षों में डॉ मोहन दो बार राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हो चुके हैं. मुख्य स्वास्थ्य निदेशक व पूर्व मंत्री लुइस मरांडी के हाथों भी उन्हें सम्मान मिल चुका है, जबकि 2020 में साहिबगंज के सिविल सर्जन ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया है.

Also Read: Good News : राशन कार्ड नहीं है, तो हो जाएं तैयार, 24 सितंबर को लग रहा है कैंप, ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola