ePaper

MGM में 2 हादसों के बाद एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सिस्टम में होगा बड़ा बदलाव

Updated at : 05 May 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand health minister dr irfan ansari

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी.

Dr Irfan Ansari on MGM Hospital Incidents: Dr Irfan Ansari on MGM Hospital Incidents: एमजीएम अस्पताल में हादसों के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एक्शन में हैं. कहा है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. अगर अस्पताल में सुरक्षा कारणों से किसी की मौत होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी (स्वास्थ्य मंत्री) की होगी. डॉ अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने सिस्टम में बड़े बदलाव के संकेत दिये हैं.

विज्ञापन

Dr Irfan Ansari on MGM Hospital Incidents: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में लगातार 2 दिन हुए हादसों के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी फुल एक्शन में हैं. उन्होंने कहा है कि हर अस्पताल सुरक्षित होगा. सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी ने सिस्टम में बड़े बदलाव की भी बात कही है. उन्होंने कहा कि वह खुद एक डॉक्टर हैं. अपनी आंखों के सामने किसी को मरते नहीं देख सकते. डॉ अंसारी ने कहा है कि झारखंड के सभी अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था की जायेगी.

अस्पताल में सुरक्षा कारणों से मरीज की मौत की जवाबदेही मेरी – डॉ इरफान अंसारी

जमशेदपुर की हालिया घटना से पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब यदि रिम्स या किसी भी अस्पताल में किसी मरीज की मौत सुरक्षा कारणों से होती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही उनकी (स्वास्थ्य मंत्री) की होगी. झारखंड के हर अस्पताल को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जायेगा.

3 दिन में सभी अस्पतालों की रिपोर्ट मांगी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों, रिम्स के साथ-साथ राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के भवनों की स्थिति की रिपोर्ट 3 दिन में दें. किन-किन भवनों को मरम्मत की जरूरत है. कौन-कौन से भवन जर्जर हो गये हैं या ध्वस्त किये जाने योग्य हो गये हैं, इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने मांगी है. मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट मिलते ही मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिए तुरंत बजट जारी कर दिया जायेगा.

एमजीएम के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जमशेदपुर जैसी घटना दोबारा न हो, यह मेरी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वे खुद पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और उन्हें हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाना है – डॉ इरफान अंसारी

डॉ इरफान अंसारी ने कहा, ‘पहले क्या हुआ, मैं उसमें नहीं जाना चाहता. जब मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है और खासकर जब मैं खुद एक डॉक्टर हूं, तो मैं अपनी आंखों के सामने किसी को मरते नहीं देख सकता. हमें इस व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाना है. मैं चाहूंगा कि इसमें आप सभी मेरा साथ दें.’

जमशेदपुर में राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी – स्वास्थ्य मंत्री

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से जमशेदपुर में राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और पूरी टीम तैनात कर दी गयी है. स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया है कि अब लापरवाही की कोई जगह नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

इसे भी पढ़ें : Indian Railways News: रेलवे ने सीनी-कांड्रा में लिया ब्लॉक, 4 ट्रेनों को कर दिया रद्द

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट ने लंबे समय से 67 मामलों में नहीं दिया फैसला, सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज

एमजीएम अस्पताल में 2 दिन में हुए 2 हादसे, 3 की मौत, 3 घायल

एमजीएम अस्पताल में 3 दिन में 2 दुर्घटनाएं हो गयीं. इसमें 3 लोगों की मौत हो गयी और 3 लोग घायल हो गये. शनिवार को पहली घटना हुई, जब मेडिसिन विभाग में छज्जा गिर जाने से 4 लोग दब गये. इसमें 2 मरीजों समेत 3 लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. अगले ही दिन रविवार को गाइनी विभाग में मरीज को देख रही एक डॉक्टर ऐसी ही एक दुर्घटना में घायल हो गयीं.

इसे भी पढ़ें

5 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट

Vishu Sendra Festival: ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ दलमा पहुंचे 2-3 हजार सेंदरा वीर, घने जंगलों में कूच करेंगे

रांची में मां बगलामुखी महोत्सव पर भंडारा और सहस्रार्चन

शादी से लौट रहे मां-बेटे कंटेनर में दबे, घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाले गये शव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola