रांची में मां बगलामुखी महोत्सव पर भंडारा और सहस्रार्चन

Updated:
विज्ञापन

मां बगलामुखी का किया गया भव्य शृंगार. फोटो : प्रभात खबर

Maa Baglamukhi Mahotsav Ranchi : रांची में मां बगलामुखी महोत्सव पर भंडारा और मां बगलामुखी का सहस्रार्चन किया गया. बरियातु स्थित श्री राम जानकी मंदिर हाउसिंग कॉलोनी में पूजा का आयोजन हुआ. कॉलोनी में मां बगलामुखी, महादेव, कच्छप भगवान और सिद्धिविनायक गणेशजी की षोडषोपचार पूजा हुई. पंडित रामदेव पांडेय के पौरोहित्य में पं रजनीश पाठक, पं राजेश पांडेय, पं मंगलम कुमार के मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुआ. इसके बाद खिचड़ी के महाप्रसाद का भंडारा हुआ.

विज्ञापन

Maa Baglamukhi Mahotsav Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में मां बगलामुखी महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर भंडारा और मां बगलामुखी का सहस्रार्चन किया गया. आयोजन रांची के बरियातु स्थित श्री राम जानकी मंदिर हाउसिंग कॉलोनी में हुआ. इसी कॉलोनी में मां बगलामुखी, महादेव, कच्छप भगवान और सिद्धिविनायक गणेशजी की षोडषोपचार पूजा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंडित रामदेव पांडेय के पौरोहित्य में हुआ मंत्रोच्चार

आचार्य पंडित रामदेव पांडेय के पौरोहित्य में पं रजनीश पाठक, पं राजेश पांडेय, पं मंगलम कुमार के मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुआ. इसके बाद खिचड़ी के महाप्रसाद का भंडारा हुआ. मंगलवार को मां बगुलामुखी पीतांबरा देवी के दर्शन-पूजन के लिए यहां भक्तगण हल्दी की माला, बेसन के लड्डू, इत्र आदि से पूजन करते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हजारों तुलसी दल से हुआ सहस्रार्चन

महोत्सव में पीला कनेर, बेलपत्र, अकवन, बादाम और हजारों तुलसी दल से सहस्रार्चन किया गया. यजमान विभा सिंह, जय सिंह, जया सिंह, वैभवी जयपुरियार, उमेश कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित अनेक लोगों ने इसमें भाग लिया.

इसे भी पढ़ें

5 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट

6 मई तक उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ पूरे झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट

बिशप निर्मल मिंज ने 1971 में रांची में की थी गोस्सनर कॉलेज की स्थापना

Vishu Sendra Festival: ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ दलमा पहुंचे 2-3 हजार सेंदरा वीर, घने जंगलों में कूच करेंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola