डोरंडा कॉलेज में छात्रों को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा व नये कानून की दी जानकारी
रांची के डोरंडा कॉलेज में पुलिस ने छात्रों को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और नए कानूनों के प्रति जागरूक किया. साथ ही पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई.
रांची. डोरंडा कॉलेज में पुलिस की ओर से छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में हटिया डीएसपी ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति, सोशल मीडिया के प्रभाव, आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी.
उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी. साथ ही आत्मरक्षा के उपायों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गयी.
इस दौरान विद्यार्थियों को नये कानून से संबंधित प्रावधानों के बारे में भी बताया गया. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को कानून के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की मदद लेने की बात कही.
वहीं, नवीन पुलिस केंद्र के सभागार में पुलिसकर्मियों के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ. इसमें डॉ सतीश शर्मा ने पुलिसकर्मियों को कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए