घरेलू कामगारों को भी अपना निबंधन कराना चाहिए : महुआ माजी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 12:40 AM
रविवार को पुरुलिया रोड स्थित संत जोसेफ क्लब में अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस मनाया गया.
रांची. राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन और स्वाश्रयी महिला सेवा संघ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुरुलिया रोड स्थित संत जोसेफ क्लब में अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने घरेलू कामगार महिलाओं की हौसला अफजाई की और कहा कि आपलोगों को अपना निबंधन जरूर कराना चाहिए. निबंधन कराने से ही आप सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकती हैं. उन्होंने कहा कि एकता में रहें और मजबूती से अपनी आवाज उठायें. इससे पूर्व राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन की राज्य संयोजक सिस्टर अंशु ने कहा कि 16 जून इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घरेलू कामगारों के अधिकार को मान्यता देने का दिन है. यह दिन सभी घरेलू कामगारों के लिए खास है. घरेलू कामगार भी अन्य श्रमिकों की तरह है और सरकार को उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए. आज देशभर में घरेलू कामगारों की संख्या बढ़ती जा रही है. केंद्र सरकार ने जो नयी श्रम संहिताएं लागू की है, उनमें घरेलू कामगारों को भुला दिया गया है. उन्होंने बताया कि घरेलू कामगारों के राष्ट्रीय मंच एनपीडीडब्ल्यू सरकार से मांग करती है कि घरेलू कामगारों को शेड्यूल करें और उन्हें न्यूनतम मजदूरी दी जाये. इसके अलावा नियोक्ता के घर को कार्यस्थल घोषित किया जाये. साथ ही घरेलू कामगारों को भी इएसआइ और पीएफ में शामिल किया जाये. शहरों में घरेलू कामगारों के लिए आवास बनाया जाये और उनके लिए राज्यस्तरीय कानून भी बने. कार्यक्रम में राष्ट्रीय घरेलू कामगार धंधा समिति की अध्यक्ष स्वर्णलता देवी, रुक्मणि देवी, अनिमा देवी, रेणु लिंडा, अंशु केरकेट्टा, रीना किस्पोट्टा, एलिस पूर्ति, रेणुका केरकेट्टा रोहित लिंडा सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










