Kho-Kho : रांची जिला जूनियर बालक-बालिका खो-खो ओपन ट्रायल संपन्न

Updated:
विज्ञापन

रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय रांची जिला जूनियर बालक-बालिका खो-खो ओपन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन लीची बगान प्रांगण धुर्वा में किया गया.

विज्ञापन

रांची. रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय रांची जिला जूनियर बालक-बालिका खो-खो ओपन ट्रायल प्रतियोगिता लीची बगान प्रांगण धुर्वा में हुई. इस प्रतियोगिता में पूरे रांची जिले से लगभग 100 बालक व बालिका खिलाड़ी शामिल हुए. ओपन ट्रायल के आधार पर रांची जिला बालक-बालिका टीम का चयन किया गया. रांची टीम दो नवंबर को राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी. प्रतियोगिता के सफल संचालन में वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, कौशल कुमार, संजय कुमार, सुभाष गांगुली, श्रीकांत कुमार, खुशबू कुमारी व निखिल ने अहम भूमिका निभायी. ये जानकारी रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola