पांच लाख का इनामी उग्रवादी रांची से गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर दिनेश उर्फ सौरभ गंझू को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन
रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (टीएसपीसी) के सब-जोनल कमांडर दिनेश उर्फ सौरभ गंझू को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र की पिपराटोली स्थित घर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया. इस पर पांच लाख रुपये का इनाम था. यह एनआइए के रडार पर भी था. यह टंडवा, खलारी, चंदवा और बालूमाथ क्षेत्र में सक्रिय था. इस पर विभिन्न कोल परियोजनाओं से लेवी वसूलने, संचालन कमेटी के नाम पर पैसा लेने और पैसे का उग्रवादी संगठन की गतिविधियों में निवेश करने का आरोप है. इसके खिलाफ चतरा, के टंडवा, पिपरवार सहित अन्य थानों में एक दर्जन मामले दर्ज हैं.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन