ढुलू महतो को जयराम महतो की खुली चुनौती, बोले- धनबाद या गिरिडीह से निर्दलीय उतरिए, मैं भी लड़ूंगा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद के सांसद ढुलू महतो को निर्दलीय चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं, तो वह भी उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगे. यह मुकाबला जनता के बीच होगा.

विज्ञापन

धनबाद. डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद के सांसद ढुलू महतो को निर्दलीय चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. शनिवार की रात धनबाद के कुसुम विहार में आयोजित एक समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सांसद के बयान पर पलटवार किया.

विज्ञापन

जयराम महतो ने कहा कि ढुलू महतो जिस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, उन्हें वहीं अपना राजनीतिक जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि ढुलू महतो धनबाद या गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं, तो वह भी उनके खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे. इसके बाद जनता तय करेगी कि कौन कितना बड़ा है.

व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा जरूरी जनता के सवाल

जयराम महतो ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा जरूरी जनता के सवाल हैं. उन्होंने कोयलांचल में लगातार सामने आ रही भू-धंसान की घटनाओं का जिक्र करते हुए सांसद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाये.

उन्होंने कहा कि कोयलांचल में कई स्थानों पर भू-धंसान की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जयराम महतो ने कहा, "मैं मिट्टी से बना हूं और मिट्टी में ही मिल जाऊंगा, लेकिन कोयले से नहीं बना हूं." उन्होंने कोयलांचल की जमीन और यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola