ePaper

संसद में गूंजा धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के भंडार का मामला, झारखंड सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Updated at : 11 Dec 2023 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
संसद में गूंजा धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के भंडार का मामला, झारखंड सरकार को बर्खास्त करने की मांग

संजय सेठ ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां से 500 करोड़ रुपए की बरामदगी कोई छोटी बात नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में ईडी के अधिकारियों की सुरक्षा खतरे में है. यह सब कुछ राज्य सरकार के द्वारा संपोषित भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों की वजह से है.

विज्ञापन

झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के अकूत भंडार का मामला सोमवार (11 दिसंबर) को संसद में गूंजा. रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया. कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद के ठिकानों से करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए नकद मिलने के बाद उन्होंने झारखंड सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. जैसे ही संजय सेठ ने यह सवाल उटाया, संसद में हंगामा हो गया. सत्ता पक्ष के सदस्यों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जवाब मांगना शुरू कर दिया. रांची के सांसद ने कहा कि यह सिर्फ नकदी की बरामदगी का मामला नहीं है, यह राष्ट्र की सुरक्षा से भी जुड़ा है. इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की सुरक्षा से जुड़े सवाल भी संसद में पूछे. उन्होंने ईडी अफसरों को मिल रही धमकी और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश पर सदन में चिंता जताई. भाजपा सांसद ने कहा कि खनिज संपदा से संपन्न झारखंड को कांग्रेस के सहयोग से चल रही इंडी गठबंधन (I.N.D.I.A.) सरकार ने भ्रष्टाचार की खदान बना दिया है. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की सरकार है.

नकदी बरामदगी कोई छोटी बात नहीं : संजय सेठ

संजय सेठ ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां से 500 करोड़ रुपए की बरामदगी कोई छोटी बात नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में ईडी के अधिकारियों की जान खतरे में है. उनकी सुरक्षा खतरे में है. यह सब कुछ राज्य सरकार के द्वारा संपोषित भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों की वजह से है. सांसद ने सदन में मांग की की झारखंड में ईडी के अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और इतने व्यापक पैमाने पर नगदी रखने वाले भ्रष्ट सांसद की तत्काल गिरफ्तारी हो. संजय सेठ ने कहा कि यह वास्तव में चिंता का विषय है कि कोई आदमी व्यवसाय की आड़ में इतनी बड़ी नकदी कैसे रख सकता है.

Also Read: धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर की रेड : 40 बैग में मिले 300 करोड़ रुपए, 136 बैग में भरे नोटों की गिनती अभी बाकी

मोहब्बत की दुकान खोलते-खोलते भ्रष्टाचार की खदान बन गई कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोलते-खोलते भ्रष्टाचार की खदान बनकर रह गई है. संजय सेठ ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में ईडी के अधिकारियों ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें जो तथ्य दिए गए हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं. बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र के लिए किसी भी रूप में अच्छा नहीं है. लोकसभा सदस्य संजय सेठ ने झारखंड में बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण का मुद्दा भी उठाया. जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके सवाल के जवाब में कहा कि यह राज्य का विषय है और इस मामले में राज्य सरकार को ही कार्रवाई करनी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola