धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान, 25वें स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित
बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, Pic Credit- anand mohan
Dhanbad Mla Raj Sinha: धनबाद के विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक चुना गया. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया. 22 नवंबर को विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा.
Dhanbad MlA Raj Sinha, रांची : धनबाद के विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार दिया गया है. यह निर्णय झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के आवास पर रविवार को हुई विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. राज सिन्हा को यह सम्मान 22 नवंबर को दिया जाएगा. इस दिन झारखंड विधानसभा का 25 वां स्थापना दिवस है. बैठक में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, वरिष्ठ पत्रकार आनंद मोहन, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव मानिक लाल हेब्रम उपस्थित रहे.
आपके शहर में
सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जाने के बाद राज सिन्हा ने जताया आभार
उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने के बाद राज सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं हमेशा संवैधानिक मूल्यों का पालन करता हूं और इसके लिए हर संभव प्रयास करता हूं. अगर विधानसभा ने मुझे सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना है, तो मैं तहे दिल से सभी के प्रति आभार और जनता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करता हूं.” इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष ने 22 नवंबर को राज्य विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल सहित राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये.
विधानसभा के कुछ कर्मियों को भी किया जाएगा सम्मानित
धनबाद विधायक राज सिन्हा के अलावा विधानसभा के कुछ कर्मचारियों और स्टाफ को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा.” जिन कर्मियों को सम्मानित करने के निर्णय लिया गया है उनमें झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव संतोष कुमार सिंह, प्रशाखा नीलम कुजूर, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मो शाहिद हैदर, पर्यवेक्षक उद्यान राकेश कुमार सिंह, अनुसेवक मन्नु राम, अनुसेवक रवींद्र पाल शामिल है.
उत्कृष्ट विधायक को राज्यपाल देंगे 51 हजार रुपये की सम्मान राशि
उत्कृष्ट विधायक को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और 51 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी. वहीं, उत्कृष्ट कर्मियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो के साथ साथ 21 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी.
Also Read: सुनिधि चौहान के सुरों पर झूमा XLRI जमशेदपुर, 12 हजार छात्रों ने किया वेलकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए